फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घाटी को दहलाने की साजिश रच रहा पाकिस्तान, मारे गए आतंकियों से बरामद चॉकलेट और घातक हथियार हैं गवाह

Sat, 11 Jul 2020 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Army foils infiltration bid in Naugam sector,two terrorists killed, arms and ammunition recovered
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

सेना ने नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो आतंकवादियों को मारकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स ने कहा कि आज सुबह नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी चौकियों की तरफ संदिग्ध गतिविधियों को देखा। आनन-फानन में सैनिकों द्वारा उचित कार्रवाई की गई। इस दौरान दो आतंकी जोकि तारबंदी को काटकर हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, उनको मार गिराने में सफलता पाई।

Army foils infiltration bid in Naugam sector,two terrorists killed, arms and ammunition recovered
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

उन्होंने बताया कि आतंकी हथियारों से लैस थे। पाकिस्तानी सेना की चौकियों के सामने से घुसपैठ करने का रास्ता बनाया गया था। जोकि स्पष्ट रूप से भारत में आतंक को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान की मिलीभगत का संकेत है।

Army foils infiltration bid in Naugam sector,two terrorists killed, arms and ammunition recovered
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

मारे गए आतंकवादियों के पास से दो पत्रिकाओं के साथ दो एके असॉल्ट राइफल, एक पिस्तौल, चार हथगोले और रेडियो-सेट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भारतीय और पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ और दवाएं भी मिली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Army foils infiltration bid in Naugam sector,two terrorists killed, arms and ammunition recovered
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

मेजर जनरल ने बताया कि इस इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। नियंत्रण रेखा के पार लॉंचिंग पैड्स पर 250 से 300 आतंकवादी बैठे हैं। जोकि लगातार घुसपैठ करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भारतीय सेना पूरी तरह इनके खात्मे और जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Army foils infiltration bid in Naugam sector,two terrorists killed, arms and ammunition recovered
मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार-गोला बारूद व अन्य वस्तुएं - फोटो : भारतीय सेना

उधर, जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियों के हाथ एक बड़ा इनपुट लगा है। इनपुट के अनुसार आने वाले दिनों में लश्कर के तीन आतंकी श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं। हमले को अंजाम देने वाले आतंकी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed