एलएसी पर चीन और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान, भारत के खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। वहीं जवानों की मुस्तैदी से दोनों को करारा जवाब मिल रहा है। पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिशें तेज कर दी हैं। हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की एक ऐसी ही नापाक हरकत का खुलासा हुआ है। यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तान ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।
बीएसएफ की मुस्तैदी ने खोली बौखलाए पड़ोसी की पोल, ना'पाक' ड्रोन से भेजे गए हथियार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन