श्रीनगर शहर में शुक्रवार को ब्लैक-डे के अवसर पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर शहर के चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाए गए, जिसमें ब्लैक-डे के संबंध में जानकारी दी गई है। 22 अक्तूबर, 1947 को पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में किए गए कबाइली हमले के विरोध में जेके वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष एवं सेंटर फॉर इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (सीआईएसडी) के चेयरमैन जुनैद मीर की अगुवाई में रोष रैली निकाली गई। यह रैली एसकेआईसी से रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स तक गई। रैली में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाए।
ब्लैक-डे: श्रीनगर में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, शहर के कई चौराहों पर होर्डिंग, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन