फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आतंकियों के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू, शहर से लेकर सरहद तक सुरक्षा का कड़ा पहरा

Fri, 22 Oct 2021 08:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah jammu and kashmir visit Tight security arrangements in Kashmir
श्रीनगर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। शहर में कई स्थानों पर नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों की संदिग्धों पर पैनी नजर है। आतंकियों की साजिशों से निपटने और उनके खात्मे के लिए कई जगहों पर नए सिक्योरिटी बंकर भी स्थापित किये गए हैं। इन बंकरो में 24 घंटे जवानों की तैनाती रहेगी।

डीजी बीएसएफ पंकज कुमार सिंह एलओसी पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने तंगधार, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। बीएसएफ कमांडरों द्वारा सुरक्षा स्थिति और तैयारियों के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों और जवानों के बातचीत के बाद उन्होंने जवानों के साहस की सराहना की। किसी भी घटना के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।

Amit Shah jammu and kashmir visit Tight security arrangements in Kashmir
श्रीनगर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर

उधर, अनुच्छेद-370 व 35-ए हटने के बाद 23 अक्तूबर से शुरू हो रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पहले जम्मू-कश्मीर दौरे पर जम्मू और श्रीनगर में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

Amit Shah jammu and kashmir visit Tight security arrangements in Kashmir
श्रीनगर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर

दौरे के तहत शाह श्रीनगर से शारजाह के लिए विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थी सम्मेलन में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों व पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit Shah jammu and kashmir visit Tight security arrangements in Kashmir
श्रीनगर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के साथ ही जम्मू में सभा को संबोधित करेंगे। जम्मू आईआईटी में नए ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah jammu and kashmir visit Tight security arrangements in Kashmir
श्रीनगर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध - फोटो : बासित जरगर

23 अक्तूबर को गृहमंत्री श्रीनगर पहुंचेंगे। यहां शाह एसकेआईसीसी में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों और पंचायती प्रतिनिधियों से 370 हटने के बाद धरातल पर हो रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed