फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir: कश्मीर की सबसे चर्चित सीट पर भाजपा का बड़ा दांव, इस एलान से पड़ेगा प्रदेश की सियासत पर असर

Sat, 06 Feb 2021 11:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
bjp support to Apni Party for DDC Chairman elections of Srinagar
अल्ताफ बुखारी, रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर जिले में जिला विकास परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। सात निर्दलियों में से दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने अपने साथ मिलाकर समीकरण बदल दिए हैं। इस बीच श्रीनगर के डीडीसी चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा एलान किया है। भाजपा ने कहा कि वह श्रीनगर के डीडीसी चेयरमैन चुनाव में अपनी पार्टी को समर्थन देगी। वहीं भाजपा के सहयोग से अपनी पार्टी डीडीसी अध्यक्ष बना सकती है।


 

bjp support to Apni Party for DDC Chairman elections of Srinagar

कश्मीर संभाग की सबसे चर्चित और वीआईपी सीट पर अपनी पार्टी और भाजपा के गठबंधन से अध्यक्ष बनने पर इसका असर पूरे प्रदेश की सियासत पर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का गठन अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुआ है। भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठजोड़ से पूरे प्रदेश की राजनीति प्रभावित होना तय है।


 
bjp support to Apni Party for DDC Chairman elections of Srinagar
अल्ताफ बुखारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में नौगाम से निर्दलीय जीतने वाले बिलाल अहमद भट और हरवन से निर्दलीय अली मोहम्मद राथर अपनी पार्टी में शामिल हुए। इन दो निर्दलीय सदस्यों के अपनी पार्टी में शामिल होने से चुनावी समीकरण की नई तस्वीर उभर गई है। 14 सीटों में से अपनी पार्टी को तीन, नेशनल कांफ्रेंस(नेकां), पीडीपी और भाजपा को एक-एक सीट हासिल हुई है। सबसे ज्यादा सात सीटें निर्दलियों ने जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp support to Apni Party for DDC Chairman elections of Srinagar
जम्मू-कश्मीर में सियासी पारा हुआ हाई - फोटो : social media

जिला विकास परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए आठ सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में दो निर्दलीय सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से अपनी पार्टी के पास पांच सदस्य हो गए हैं।

विज्ञापन
bjp support to Apni Party for DDC Chairman elections of Srinagar
जम्मू-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

वहीं भाजपा के समर्थन के बाद अगर दो अन्य निर्दलीय अपनी पार्टी के साथ आते हैं तो बहुमत का आंकड़ा पूरा हो जाएगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सियासी उठापटक की दशा और दिशा तय करने में डीडीसी चुनाव बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed