Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaccination in Jammu and Kashmir: आम लोगों को वैक्सीन देने की योजना बना रही सरकार, जानिए ये खास बातें

Sat, 06 Feb 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
vaccine update in jammu kashmir Government is planning to give vaccine to common people
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में तीसरे वर्ग में आम लोगों को कोविड वैक्सीन देने के लिए योजना तैयार की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में फ्रंटलाइन वारियर्स में चिकित्सा कर्मियों और सुरक्षाबलों को वैक्सीन दी जा रही है। जम्मू जिले में आम लोगों को वैक्सीन देने के लिए 286 चिकित्सा केंद्रों की पहचान की गई है। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश में 7200 कर्मियों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक करीब 40 हजार कर्मियों को वैक्सीन दी जा चुकी है।


 

Trending Videos
vaccine update in jammu kashmir Government is planning to give vaccine to common people
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

विभागीय अध्यक्षों के वैक्सीन लगवाने के बाद निचले स्तर के कर्मचारियों में वैक्सीन के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रदेश में मौजूदा 300 केंद्रों पर वैक्सीन अभियान चल रहा है और इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है। पहली डोज के बाद 28वें दिन कर्मियों को दूसरी डोज दी जाएगी और इसके बाद 15 दिन के भीतर कर्मियों के  शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एंटीबाडीज सक्रिय हो जाएंगी।


 
vaccine update in jammu kashmir Government is planning to give vaccine to common people
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

वैक्सीन के बाद कर्मियों के शरीर में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबाडी की प्रतिरोधक क्षमता को भी जांचा जाएगा। अभी तक वैक्सीन के दौरान कहीं से रिएक्शन का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है, जिससे कर्मियों में वैक्सीन को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
vaccine update in jammu kashmir Government is planning to give vaccine to common people
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर
चौबीस घंटे में 1 की मौत, 66 संक्रमित

पिछले चौबीस घंटे में कश्मीर संभाग में कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में 66 नए संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 51 मामले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 63 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं।


 
विज्ञापन
vaccine update in jammu kashmir Government is planning to give vaccine to common people
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में अब तक कोविड से 1944 लोगों की मौत हो चुकी है और इसमें कश्मीर संभाग से 1222 मौतें हुई हैं। वर्तमान में प्रदेश में 654 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग के छह जिलों में लगातार 1-5 सक्रिय मामले रह रहे हैं, जिससे आगामी दिनों में उक्त जिले कोविड मुक्त हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed