हैदराबाद में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में बेटी को न्याय दिलाने के लिए जम्मू शहर बुधवार शाम को सड़कों पर उतर आया। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत निकाले गए कैंडल मार्च में छात्र-छात्राओं समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह प्रतिमा से शुरू इस कैंडल मार्च के दौरान लोगों में हैदराबाद में हुई दरिंदगी पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। रेप और हत्या के दोषियों को अविलंब फांसी की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की गई। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर तीन दिन संवाद कार्यक्रम के बाद अमर उजाला ने कैंडल मार्च का आयोजन किया।
#KabTakNirbhaya ः बेटी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा जम्मू, सबकी मांग- दरिंदों को अविलंब हो फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास सैकड़ों विद्यार्थियों तथा जम्मू की जनता ने मोमबत्तियां जलाकर हैदराबाद पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद हाथों में विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लिए विद्यार्थियों ने तवी पुल से डोगरा चौक होते हुए महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा तक मोमबत्तियां लिए मार्च किया। रास्ते भर दोषियों को फांसी दो, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो आदि नारे लगाती रहीं।
मार्च में राजीव गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा कावा कॉलेज के विद्यार्थी, जम्मू प्राविंस पीपुल्स फोरम और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक एमएस कटोच, रिटायर्ड जज पवित्र सिंह, अंजना बावोरिया शामिल हुईं। मार्च में इतने अधिक लोग थे कि विक्रम चौक से डोगरा चौक तक दोनों ओर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ा।
हैदराबाद की घटना दरिंदगी भरी है। ऐसे मामलों से समाज का सिर नीचा होता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक होना होगा। सभी को घर से ही संस्कार की शुरुआत करनी होगी तभी इस प्रकार की घटनाएं रुक सकती हैं।- पवित्र सिंह, रिटायर्ड जज
महिलाओं की सुरक्षा सभी का दायित्व है। यह केवल नैतिक रूप से अपने तथा समाज को मजबूत कर ही किया जा सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आम लोगों में डर बन सके। - एमएस कटोच, निदेशक, कावा कॉलेज