फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा स्थगित: पहली बार आया हूं दर्शन किए बिना नहीं जाऊंगा, भोलेनाथ के भक्तों की मनभावन बातें

Fri, 02 Aug 2019 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra postponed, Devotee giving priority to Vaishno Devi darshan, jammu kashmir latest news
amarnath cave latest photo - फोटो : अमर उजाला

खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को फिलहाल स्थगित किया गया है। इन स्थितियों में भोले के भक्त लौटने की बजाय अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह बाबा बर्फानी के दर्शन किए बिना नहीं लौटने वाले। हां, इस बीच अन्य स्थानों का भ्रमण जरूर करेंगे। इनमें बड़ी संख्या मेें वह श्रद्धालु भी हैं, जो इस समय का सदुपयोग करते हुए मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। 



आगे की स्लाइड मेंः खराब मौसम मेरे और बाबा बर्फानी के बीच बाधा नहीं बना सकता...

Trending Videos
Amarnath yatra postponed, Devotee giving priority to Vaishno Devi darshan, jammu kashmir latest news
amarnath yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

यात्रा स्थगित होने की वजह से रेलवे स्टेशन के पास वैष्णो धाम और सरस्वती धाम में पंजीकरण केंद्र बंद रखा गया है। वहीं आधार शिविर में नए यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सरस्वती धाम और वैष्णो धाम भी यात्रियों से भरा है। हालांकि इन सबसे भोले के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं पर खास असर नहीं दिखाई देता है। यात्रियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा से आने के बाद भी वैष्णो देवी जाना था, अब पहले चले जाएंगे। 

Amarnath yatra postponed, Devotee giving priority to Vaishno Devi darshan, jammu kashmir latest news
amarnath yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला

पहली बार यात्रा पर आया हूं। अभी पंजीकरण नहीं हुआ है। बुधवार को जम्मू पहुंचा था, लेकिन यहां आकर पता चला कि यात्रा स्थगित है। थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। इससे शेड्यूल खराब हो जाएगा। अब वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना है। इसके बाद बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएंगे। -राजमल, राजस्थान 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath yatra postponed, Devotee giving priority to Vaishno Devi darshan, jammu kashmir latest news
अमरनाथ यात्री - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए काफी उत्साहित हूं। खराब मौसम मेरे और बाबा बर्फानी के बीच बाधा नहीं बना सकता है। बारिश के कारण जम्मू में काफी ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि आए हैं तो बाबा बर्फानी के दर्शन करके ही लौटेंगे।  -रमेश कुमार, राजस्थान 

विज्ञापन
Amarnath yatra postponed, Devotee giving priority to Vaishno Devi darshan, jammu kashmir latest news
amarnath yatra 2019 - फोटो : ANI

भोले बाबा के दर्शन कर लिए हैं। बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर चलना थोड़ा कठिन लगा। लगातार बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर ठंडक महसूस होती है। हमें भी विभिन्न मार्ग पर रोका गया। हालांकि भोले के भक्तों में उत्साह की कमी नहीं है। अभी हिमलिंग का आकार चार से पांच फीट के करीब है। -पवन कुमार, मध्यप्रदेश 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed