{"_id":"5d3c6eff8ebc3e6cbc33a104","slug":"amarnath-yatra-2019-pilgrims-worshiped-holy-amarnath-cave-three-lakh-pilgrims-worshiped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2019: 3142 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, आंकड़ा तीन लाख पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2019: 3142 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, आंकड़ा तीन लाख पार
Sat, 27 Jul 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 27 Jul 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम-बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से 3142 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 317726 तक पहुंच गया है। दोनों ट्रैक पर यात्रियों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
आधार शिविर भगवती नगर से कड़ी सुरक्षा के बीच 165 छोटे बड़े वाहनों में 3926 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 2884 पुरुष, 785 महिलाएं, 17 बच्चे और 240 साधु शामिल रहे। पवित्र हिमलिंग के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में मानसून ने थोड़ी अड़चन डाली है। कश्मीर में मौसम फिलहाल मेहरबान बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों में यात्रियों की संख्या में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन भक्तों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पंजाब से आए यात्री सतिंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे हैं। लेकिन इस साल कश्मीर में शांतिपूर्ण हालात से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : ANI
कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मजा लेने के लिए अमरनाथ यात्री पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो इस साल यात्रा नया रिकार्ड बना सकती है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
राज्य प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। खासतौर पर यात्री वाहनों की मूवमेंट को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। तय शेड्यूल के मुताबिक ही यात्री वाहनों को आवागमन की इजाजत दी गई है।