फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनंतनाग ग्रेनेड हमले के बाद घाटी में बैक टू विलेज कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा

Thu, 28 Nov 2019 01:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Additional security for back to village programs in kashmir after Anantnag grenade attack
भारतीय सेना के जवान - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी के अनंतनाग में मंगलवार को आतंकी हमले के बाद बैक टू विलेज 2 कार्यक्रम के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में 30 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।



 

Additional security for back to village programs in kashmir after Anantnag grenade attack
भारतीय सेना के जवान - फोटो : बासित जरगर

सुरक्षाकर्मी कार्यक्रम शुरू होने से खत्म होने तक तैनात रहेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले पंचों-सरपंचों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। इन्हें घरों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा। पंचों-सरपंचों को भी हिदायत दी गई हैं कि वे कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीधे घर जाएं।

 

Additional security for back to village programs in kashmir after Anantnag grenade attack
भारतीय सेना के जवान - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों ने मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में बैक टू विलेज कार्यक्रम स्थल के बाहर फायरिंग की थी। भागने से पहले आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंका था। हमले में सरपंच मोहम्मद रफीक और कृषि विभाग के कर्मचारी जहूर अहमद की मौत हो गई थी। दो अन्य स्थानीय लोग घायल हुए थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Additional security for back to village programs in kashmir after Anantnag grenade attack
भारतीय सेना के जवान - फोटो : बासित जरगर

एडीजी (लॉं एंड ऑर्डर एंड सेक्योरिटी) मुनीर अहमद खान ने बताया कि आतंकी घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उनके अनुसार कार्यक्रम स्थलों के आसपास अतिरिक्त जवानों की तैनाती, बुलेट प्रूफ बंकर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी डीआईजी और ज़िला एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं हर जिले के जिला उपायुक्त के साथ समन्वय बनाते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं।   
 

विज्ञापन
Additional security for back to village programs in kashmir after Anantnag grenade attack
भारतीय सेना के जवान - फोटो : बासित जरगर

दक्षिण कश्मीर के डीआईजी अतुल गोयल ने बताया कि अनंतनाग, शोपियां और कुलगाम जिले में सभी एसएचओ और संबंधित पुलिस अफसरों से कहा गया है कि वे अपने-अपने इलाके में सुरक्षा की खुद निगरानी करें। सरपंचों और पंचों की सुरक्षा के लिए हिदायतें जारी कर दी गई हैं। मध्य कश्मीर के डीआईजी विधि कुमार विरदी का कहना है कि अनंतनाग की घटना कार्यक्रम खत्म होने के बाद हुई थी। बावजूद इसके अब सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed