फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः 50 साल की महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, शादी के 30 साल बाद गूंजी किलकारी

Mon, 13 Jan 2020 02:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jan 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
50 year old woman gave birth to twins in jammu kashmir
50 साल की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के 166 सैन्य अस्पताल में एक पूर्व सैनिक की पचास वर्षीय पत्नी ने जटिल प्रसव के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा व बच्चे तीनों स्वस्थ हैं। मां के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण मां और बच्चों तीनों की जान पर खतरा बन गया था। लेकिन सैन्य अस्पताल के डॉक्टरों की कोशिशों से सब कुछ सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। प्रसूता को जम्मू के अन्य अस्पतालों ने विभिन्न परेशानियों को देखते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया था।  यह मामला उस दंपती का है जो शादी के तीस साल बाद आईवीएफ तकनीक से माता-पिता बने हैं।  


 

50 year old woman gave birth to twins in jammu kashmir
50 साल की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर देवेंद्र अरोड़ा के अनुसार, एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने शादी के 30 साल बाद आईवीएफ के जरिए गर्भ धारण किया था और यह दंपती इस अस्पताल में तब आया जब जम्मू के बाकी अस्पतालों ने गर्भ अवस्था की मुश्किलों के चलते महिला को भर्ती करने से मना कर दिया था।
 

50 year old woman gave birth to twins in jammu kashmir
50 साल की महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

ब्रिगेडियर अरोड़ा ने कहा कि 166 मिलिट्री हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम ने इस मुश्किल मामले से निपटने की चुनौती स्वीकार की। महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे और महिला की उम्र के चलते उन्हें हाइपोथायरायडिज्म, गेस्टेशनल डायबिटीज मेलिटस और गर्भ अवस्था के कारण बीपी बढ़ने जैसी बीमारियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
50 year old woman gave birth to twins in jammu kashmir
नवजात शिशु

उन्होंने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनकी करीब से निगरानी की जा रही थी। 10 जनवरी की रात महिला को अत्यधिक बीपी बढ़ने के साथ ही प्लेटलेट घटने की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती काफी परेशान था क्योंकि माता-पिता बनने की उनकी आखिरी उम्मीद, मां के स्वास्थ्य और उनके दोनों बच्चों का जीवन खतरे में था।
 

विज्ञापन
50 year old woman gave birth to twins in jammu kashmir
नवजात शिशु

विशेषज्ञों ने स्थिति पर नियंत्रण पाकर दंपती की काउंसलिंग की। सी सेक्शन के जरिए महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वास्थ्य हैं। बेटे का वजन 1.815 किलोग्राम और बेटी का वजन 1.740 किलोग्राम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed