जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। इन मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल है। दो अन्य आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीरः सेना ने ढेर किए तीन आतंकी, हिजबुल कमांडर हमाद खान भी मारा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी पगड़ी लगाए हुए थे ताकि किसी को शक न होने पाए
सुरक्षाबलों को रविवार को सूचना मिली कि त्राल में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।
बावजूद इसके आतंकियों की ओर फायरिंग जारी रही। इस दौरान सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। वहीं मारे गए तीन आतंकियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल है। हमाद का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
आतंकी सबजार अहमद भट्ट के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने आतंकी हमाद खान को कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही उसे नया कमांडर बनाया था। आतंकी हमाद त्राल का रहने वाला था। यह आतंकी हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के साथ घाटी में आतंक फैलाने का काम कर चुका था।
वहीं दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के वानपोह इलाके से सुरक्षा बलों ने शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर समेत दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक डीएसपी को हिरासत में लिया गया। आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और तीन पिस्टल बरामद की। गाड़ी से 1.47 लाख रुपये की बरामदगी की भी बात सामने आ रही है। पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ कर रही है।