फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंक पर प्रहार: इस साल अब तक 113 दहशतगर्दों का काम तमाम, सितंबर में आठ का सफाया

Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
113 terrorists killed so far this year eight eliminated in September
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : साकिब नबी

दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों को आतंकवाद के मोर्चे पर शुक्रवार को दोहरी सफलता मिली। लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया गया, जबकि इसी संगठन के एक अन्य आतंकी को दबोचा गया। बता दें कि इस वर्ष अभी तक करीब घाटी में 113 आतंकी मारे गए हैं। इनमें से आठ सितंबर महीने में ही मार गिराए गए हैं।  



गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस को शोपियां जिले के रखामा गांव में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 178 बटालियन सीआरपीएफ  के साथ मिलकर इलाके में संयुक्त अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह करीब 2 बजे इलाके का घेराव किया गया। आतंकियों से कई बार आत्मसमर्पण करने की अपील की गई, लेकिन वह नहीं माने। लगातार फायरिंग करते रहे जिससे तड़के करीब 5 बजे भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान कुलगाम के रेडवानी बाला के मुजीब लोन के तौर पर हुई है।
 

113 terrorists killed so far this year eight eliminated in September
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : साकिब नबी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और इलाके में आतंक फैलाने के साथ-साथ कई राष्ट्र विरोधी घटनाओं को अंजाम देने में भी सक्रिय था। वह हाल ही में सितंबर की शुरुआत में आतंकवाद में शामिल हुआ था।

 
 
113 terrorists killed so far this year eight eliminated in September
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : साकिब नबी

वहीं, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकी कुछ महीने पहले आतंकवाद में शामिल हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि इनपुट के आधार पर पुलिस ने सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और 182 बटालियन सीआरपीएफ  के साथ मिलकर निकलूरा इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में सेब के बगीचों की तलाशी ली गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
113 terrorists killed so far this year eight eliminated in September
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : साकिब नबी
इस दौरान आतंकी को जिंदा दबोच लिया गया। उसकी पहचान निकलूरा के शमीम सोफी के तौर पर हुई है। पकड़ा गया आतंकी इसी साल जुलाई में आतंकवाद में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
113 terrorists killed so far this year eight eliminated in September
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
उसके कब्जे से एक पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed