{"_id":"6155f9558ebc3e628e03984a","slug":"390-kashmiri-pandits-sold-their-properties-under-pressure-in-srinagar-action-against-officials-started","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी धरती पर निर्वासन: श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों ने दबाव में बेचीं अपनी संपत्तियां, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकवाद के दौर में श्रीनगर में 390 कश्मीरी पंडितों को दबाव में अपनी संपत्तियों को बेचना पड़ा। सरकार की ओर से ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल का शुभारंभ करने के 22 दिन के भीतर 660 पंडितों ने संपत्तियों को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें दबाव में संपत्तियों को बेचने की हैं। इतना ही नहीं पंडितों की संपत्ति हड़पने के लिए राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ किए जाने का भी मामला सामने आया है। ऐसे मामलों में दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ज्ञात हो कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आठ सितंबर को ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया था। संबंधित डीसी को विस्थापितों की संपत्तियों का कस्टोडियन बनाते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हिदायत दी गई थी। ऑनलाइन पोर्टल पर श्रीनगर से जुड़ी 660 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 390 दबाव में और धोखाधड़ी से संपत्तियां बेचने की हैं। 129 शिकायतें पंडितों की संपत्ति पर अतिक्रमण से जुड़ी हैं जिनका जिला प्रशासन ने भौतिक सत्यापन कराया। ऐसे 20 मामलों में संपत्तियों को चिह्नित करने के साथ ही खाली करने का नोटिस जारी किया गया। हालांकि, 12 मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं।
2 of 5
कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ के 16 मामले सामने आए। इनका सत्यापन करने के बाद शिकायतकर्ता को संपत्ति लौटाई गई। प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 18 मामले जबरन कब्जा के सामने आए। इनमें कुछ मामलों में सुरक्षा बलों की ओर से किराया का भुगतान लंबित होने से जुड़ा है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मुआवजा का न दिया जाना भी शामिल है। तीन मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
3 of 5
कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद अली ने बताया कि जिला प्रशासन विस्थापितों के मुद्दे को समयबद्ध हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसमें ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज हो या फिर ऑफलाइन शिकायतें मिल रही हो। राजस्व विभाग के अधिकारियों को साफ निर्देश है कि विस्थापितों की संपत्तियों से जुड़ी शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें। कानून के तहत समयबद्ध तरीके से इन समस्याओं के निस्तारण की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर को शोपियां में विस्थापित संपत्तियों और समुदाय की संपत्तियों से जुड़ी 307 शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई हैं। इनमें से ज्यादातर शिकायतें दबाव में संपत्तियों के बेचने और संपत्तियों की हदबंदी से जुड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
शोपियां के डीसी सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से 113 का निस्तारण किया गया है। डीसी दफ्तर में अलग से माइग्रेंट ग्रीवांस सेल की स्थापना की गई ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।