फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंदोलन में हार्ट अटैक से किसान की मौत, शव देख फफक कर रो पड़ी पत्नी, बोली- बाबू मना किया था...

Fri, 22 Jan 2021 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Wife weeping when she seeing dead body of farmer husband
- फोटो : अमर उजाला

कुंडली धरनास्थल पर सीने में दर्द होने के बाद मृत घोषित किए गए किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया किसान की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अस्पताल में परिजनों का रोकर बुरा हाल था।

Kisan Andolan: Wife weeping when she seeing dead body of farmer husband
पोस्टमार्टम हाउस में रोती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को कुंडली बॉर्डर पर सीने में दर्द के चलते पंजाब के लुधियाना जिले की तहसील मुल्लांपुर के गांव धत्त के रहने वाले किसान जगजीत सिंह (34) को अस्पताल लाया गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

Kisan Andolan: Wife weeping when she seeing dead body of farmer husband
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कुंडली पुलिस ने गुरुवार को परिवार के लोगों की सहमति पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि जगजीत सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वह 15 जनवरी से धरनास्थल पर ही थे। सर्दी के चलते ही उनको हार्ट अटैक आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Wife weeping when she seeing dead body of farmer husband
शव देखकर रो पड़ी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला

परिवार के लोगों ने बताया कि वह हृदय रोगी थे। उनका चार साल का एक लड़का है। परिजनों के साथ उनकी पत्नी हरजिंदर कौर भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुंची थीं। पति का शव देखकर वह आपा खो बैठीं। हरजिंदर कौर ने परिवार के लोगों के पकड़े जाने के बावजूद पति के शव का कफन हटा लिया।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Wife weeping when she seeing dead body of farmer husband
सिंघु बॉर्डर पर जुटे किसान। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वह शव के साथ ही एंबुलेंस में बैठने के लिए लोगों से भिड़ गईं। वह बार-बार एक बात दोहरा रही थीं कि हमने मना किया था बाबू तुमको यहां आने के लिए। उनकी पत्नी हरजिंदर कौर का विलाप देखकर वहां हर आंख में आंसू था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed