{"_id":"6a97eaca9e9107f289039331","slug":"couple-commits-suicide-by-hanging-in-kabirpur-of-sonipat-case-involves-a-love-marriage-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सोनीपत के गांव तेवड़ी हाल कबीरपुर में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेम विवाह का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सोनीपत के गांव तेवड़ी हाल कबीरपुर में दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, प्रेम विवाह का मामला
Wed, 02 Sep 2026 02:52 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:52 PM IST
सार
ऋतिक ने करीब दो साल पहले राठधना निवासी सिमरन के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव तेवड़ी हाल कबीरपुर में रह रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव तेवड़ी हाल कबीरपुर में एक दंपती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ऋतिक का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी सिमरन का शव बेड के सहारे पड़ा मिला, जिसके गले में भी फंदा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋतिक ने करीब दो साल पहले राठधना निवासी सिमरन के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव तेवड़ी हाल कबीरपुर में रह रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन