फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता: 10 राज्यों के 309 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, देखिए विजेताओं की लिस्ट

Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 06 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में रिकर्व महिला व पुरुष वर्ग में सोनीपत के तीरंदाजों ने बाजी मारी। साई सेंटर में खेलो इंडिया के तहत हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 309 खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। दो दिन चली इस तीरंदाजी प्रतियोगिता के रिकर्व व सीनियर वर्ग की अधिकतर स्पर्धाओं में सोनीपत के तीरंदाज अव्वल रहे।

विज्ञापन
2nd Khelo India Archery Competition held in Sonipat of Haryana
तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधती प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत जिले में बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में रविवार को दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एनओसीई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) सोनीपत के तीरंदाजों ने रिकर्व के पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। रिकर्व व सीनियर वर्ग के लिए आयोजित दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 10 राज्यों से 309 तीरंदाजों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी संघ नॉर्थ जोन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। साई केंद्र की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा व उत्तर क्षेत्र समिति के संयोजक सुनील शर्मा ने अतिथियों व सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दूसरे खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता खिलाड़ियों का हुनर जांचने के लिए करवाई गई है। हमारा लक्ष्य हर घर आर्चरी, हर गांव आर्चरी है। साई केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन रिकर्व और कंपाउंड स्पर्धाओं के कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।

2nd Khelo India Archery Competition held in Sonipat of Haryana
तिरंदाजी प्रतियोगिता में पदक दिखाते विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पहली प्रतियोगिता के मुकाबले बढ़ी प्रतिभागियों की संख्या
राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जहां 182 तीरंदाजों ने भाग लिया था। वहीं इस बार हुई प्रतियोगिता में 309 तीरंदाजों ने प्रतिभागिता की। कंपाउंड में 140 तीरंदाज पहुंचे, इनमें 95 लड़के व 45 लड़कियां शामिल हुई। वहीं रिकर्व में 169 तीरंदाज पहुंचे, इनमें 107 लड़के व 62 लड़कियां शामिल रही।

2nd Khelo India Archery Competition held in Sonipat of Haryana
निशाना लगाने के बाद तीरों को निकालते प्रतिभागी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह रहा परिणाम
कंपाउंड कैडेट (लड़के) डबल 50 मीटर
स्थान    विजेता  
     
  • प्रथम       यशराज दुबे, एसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    सत्यम वैधवन, उत्तर प्रदेश
  • तृतीय    गुरजाप सिंह, पंजाब

एलिमिनेशन राउंड
  • प्रथम    सत्यम वैधवन, उत्तर प्रदेश
  • द्वितीय    अभी खत्री, दिल्ली
  • तृतीय    यशराज दुबे, एनसीओई सोनीपत

कंपाउंड जूनियर (पुरुष) डबल 50 मीटर
  • प्रथम    रिषभ यादव, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    प्रथमेश, एनसीओई सेानीपत
  • तृतीय    के. वेंकेटादरी, एनसीओई सोनीपत

एलिमिनेशन राउंड
  • प्रथम    रिषभ यादव, एनसीओई 
  • द्वितीय    उमेश कंबोज, पंजाब
  • तृतीय    के. वेंकेटादरी, एनसीओई सोनीपत

कंपाउंड सीनियर (पुरुष) डबल 50 मीटर
  • प्रथम    अमन सैनी, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    रितिक चहल, दिल्ली
  • तृतीय    सिमरनजोत सिंह, पंजाब  

एलिमिनेशन राउंड
  • प्रथम    रितिक चहल, दिल्ली
  • द्वितीय    राकेश कुमार, जम्मू-कश्मीर
  • तृतीय    सिमरनजोत सिंह, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन
2nd Khelo India Archery Competition held in Sonipat of Haryana
तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिकर्व सीनियर (पुरुष) डबल 70 मीटर
  • प्रथम    पार्थ सोलंकी, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    कपिल, उत्तर प्रदेश

एलिमिनेशन राउंड
  • प्रथम    पार्थ सोलंकी, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    जगदीश चौधरी, राजस्थान
  • तृतीय    कृष्णा शर्मा, दिल्ली

रिकर्व सीनियर (महिला) 70 मीटर
  • प्रथम    रिद्धि, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    अनुशिखा, पंजाब
  • तृतीय    देविन्द्र कौर, चंडीगढ़

एलिमिनेशन राउंड
  • प्रथम    रिद्धि, एनसीओई सोनीपत
  • द्वितीय    अनुशिखा, पंजाब
  • तृतीय    वर्षा सोना, एनओसीई सोनीपत
विज्ञापन
2nd Khelo India Archery Competition held in Sonipat of Haryana
तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर दूसरी खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व साई बहालगढ़ के सहयोग से आयोजित की गई। जिसमें 10 राज्यों से 309 खिलाड़ियों ने भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित यह प्रतियोगिता हर महीने आयोजित करवाई जाएगी। ताकि खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ सके।  - ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, साई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed