रोहतक के मिलन ढाबा चौहरे हत्याकांड में मुखबिरी से जोड़कर देखी जा रही शामली की युवती जाह्नवी ने थाईलैंड का वीजा और टिकट हाथ आने के बाद ही तय किया था कि वह 25 नवंबर को सन्नी रिटौलिया की लोकेशन देगी। इसके बाद राठी और भाऊ गैंग ने मिलकर शूटआउट की साजिश रची थी।
शनिवार को वायरल 52 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि राठी गैंग के शूटरों ने किस तरह टारगेट बनाकर हमले किए और दोबारा आकर तड़प रहे डीघल निवासी विनित, यश व रिंकू को 10 से 12 गोलियां मारकर मौत की नींद सुला दी।
2 of 9
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, किस्मत का धनी सन्नी रिटौलिया इस बार भी बच निकला। शूटआउट में एमकॉम का छात्र बेरी निवासी हिमांशु सन्नी के धोखे में मारा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शामली की युवती जाह्नवी व गैंग के बीच तय हुआ था कि उसे विदेश में सुरक्षित तरीके से भिजवा दिया जाएगा। यह भी तय हुआ था कि गैंग उसके पिता व ताऊ की हत्या का बदला लेगा।
3 of 9
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इसके बदले जाह्नवी भाऊ गैंग को विरोधी गैंग के सन्नी की लोकेशन लेगी। जांच टीम का कहना है कि जाह्नवी ने कहा कि पहले उसका विदेश जाने का वीजा व फ्लाइट का टिकट हाथ में आना चाहिए।
4 of 9
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले ही जाह्नवी का टिकट उसके पास पहुंच गया था जिससे 26 नवंबर को सुबह 6:20 बजे वह बैंकॉक के लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर रवाना हो गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर युवती व शूटरों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। डीएसपी ऋषिकांत का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
5 of 9
जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शूटआउट के बाद सन्नी रिटौलिया को फोन कर रही थी जाह्नवी
वीडियो में पांचों शूटरों के पीछे-पीछे एक युवती जाती दिख रही है। इसे जाह्नवी बताया जा रहा है। इसे पहले चार युवकों की हत्या के बाद जब सन्नी पूरे होटल में नहीं मिला तो जाह्नवी कॉल कर उसे तलाश रही थी। यहां तक भी कहा जा रहा है कि शूटरों ने सन्नी के अपहरण का भी प्लान बनाया था। इसके लिए उसकी कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाने की योजना थी लेकिन सन्नी को शक हो गया था इसलिए उसने कॉफी नहीं पी।