रोहतक में मुस्कान बल्हारा आत्महत्या मामले में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बहुअकबरपुर निवासी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा व तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। रविवार को डीएसपी महम तनुज शर्मा ने चारों आरोपियों से पूछताछ की। साइबर सेल की टीम मुस्कान और शीलू के मोबाइल से डाटा रिकवर करने का प्रयास कर रही है।
शनिवार शाम पांच बजे बहुअकबरपुर गांव में मुस्कान बल्हारा का श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद शीलू ने अपने ससुर सुखबीर से अकेले में मुलाकात की। उस समय शीलू सिर झुकाकर खड़ा रहा जबकि सुखबीर आक्रोशित नजर आए।
2 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने क्या बात की इसका ब्योरा नहीं दिया है लेकिन बताया जा रहा है कि सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सजा दिलाकर रहेंगे। पांच मिनट की मुलाकात के बाद पुलिस शीलू, उनके पिता सुरेंद्र, भाई मनीष व घर से मां निशा को हिरासत में लेकर बहुअकबरपुर थाने में चली गई। तभी से चारों से पूछताछ की जा रही है।
3 of 15
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरमाणा पहुंची बहुअकबरपुर की पंचायत, मुस्कान के पिता नहीं माने बात
उधर, शनिवार रात को ही बहुअकबरपुर की पंचायत मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद फरमाणा गांव पहुंची। मुस्कान के पिता सुखबीर उर्फ बिट्टू व पंचायत में शामिल लोगों से बातचीत की। मांग रखी कि मुस्कान की तेरहवीं तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार न किया जाए।
4 of 15
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कम से कम सास निशा देवी को हिरासत से छुड़वा दिया जाए क्योंकि घर पर सांत्वना देने लोग आ रहे हैं। परिवार के चारों सदस्य पुलिस हिरासत में हैं। इस पर मुस्कान के मायके पक्ष व फरमाणा की पंचायत ने गिरफ्तारी रुकवाने से इन्कार कर दिया है।
5 of 15
मुस्कान बल्हारा की खुदकुशी की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुअकबरपुर की पंचायत शनिवार शाम व रविवार को आई थी। मांग की थी कि तेरहवीं तक आरोपियों की गिरफ्तारी रुकवा दी जाए। मुस्कान के पिता व फरमाणा की पंचायत ने मांग स्वीकार नहीं की। कहा कि बेटी को न्याय चाहिए। - सोमबीर सिंह, सरपंच, फरमाणा