अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
2 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा अपनी पत्नी मुस्कान के साथ फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
3 of 16
मुस्कान की खुदकुशी के बाद गमजदा महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
4 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी की मौत के बाद गमजदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे।
5 of 16
कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पत्नी ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।