फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानीपत : कार में जिंदा जल गए तीन दोस्त, शीशों पर मारते रहे धक्का पर नहीं टूटे, 10 मिनट तक तड़पते रहे

Sat, 16 Apr 2022 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
संदीप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Three friends burnt alive in a car in a road accident in Panipat
विक्रांत, सुगम, पंकज का फाइल फोटो। जलती हुई कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत के इसराना में ट्रक से टक्कर के बाद कार में आग लगने से जिंदा जले तीनों दोस्तों ने बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इंजन में धमाका होने के बाद कार के नीचे की ओर से आग अंदर पहुंच गई। तीनों दोस्त कार के शीशों को धक्का मारते रहे रहे, लेकिन उन्हें तोड़ने में नाकाम रहे और जिंदा जल गए। टक्कर लगने मे महज दो मिनट में आग कार के अंदर पहुंच गई थी। 



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार के शीशे में धक्का मारकर तीनों मदद मांग रहे थे, लेकिन कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आग की लपटों की वजह से कार के अंदर देख पाना भी मुश्किल था। तीनों युवक कार के अंदर इस कदर तड़प रहे थे कि वह 10 मिनट तक हिलती रही लेकिन वे बाहर नहीं निकल सके। 

Three friends burnt alive in a car in a road accident in Panipat
कार से शवों को निकालते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शवों का बाहर निकालते वक्त शरीर के टुकड़े टूटकर गिरने लगे 
एंबुलेंस चालकों ने पुलिस कर्मियों की मदद से कार की खिड़की तोड़कर शवों को बाहर निकाला। इस दौरान तीनों के शरीर के टुकड़े टूटकर गिरने लगे थे। किसी तरह शवों को समेटकर सिविल अस्पताल में भेजा गया। यहां भी एंबुलेंस से शवों को उतराते हुए शरीर के टुकड़े शवगृह के बाहर ही गिरने लगे। शवगृह के कर्मचारियों ने इन टुकड़ों को किसी तरह संभालकर शवगृह के अंदर रखवाया। 

Three friends burnt alive in a car in a road accident in Panipat
विक्रांत, सुगम, पंकज का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो माह के बेटे का  पिता था  विक्रांत, नामकरण तक नहीं हुआ है 
सेक्टर-13-17 निवासी विक्रांत पुत्र सितमपाल सेक्टर-18 एवं नूरवाला में पैथलैब चलाता था । विक्रांत के पास कई जिलों की पैथलैब से सैंपल कलेक्शन का ठेका भी था। वह अकसर दूसरे जिलों में सैंपल कलेक्शन के लिए जाता था। उसकी दो वर्ष पहले फिजियोथैरेपिस्ट रेणू से शादी हुई थी और उनका दो माह का बेटा है। अब तक बेटे का नामकरण भी नहीं हुआ है। सिविल अस्पताल में पहुंची रेणू बेसुध रही। ससुर सितमपाल से कहती रही कि विक्रांत को कुछ  नहीं होगा, उसे घर लेकर आओ। 

ड्राइविंग सीट पर मिले शव हाथ में मिला मोबाइल 
एंबुलेंस से शव को निकालने के ड्राइविंग सीट पर मिले शव के हाथ में मोबाइल मिला। पुख्ता तौर पर यह कहना मुमकिन नहीं है कि यह शव तीनों दोस्तों में से किसका है। माना जा रहा है कि क्योंकि कार विक्रांत की थी तो वही कार चला रहा होगा। कॉल कर मदद मांगने का प्रयास भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three friends burnt alive in a car in a road accident in Panipat
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन। टक्कर के बाद उखड़ी गाड़ी की नंबर प्लेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घर में माता के जागरण की चल रही थीं तैयारियां
विक्रांत का बड़ा भाई मनीष 2014 में संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में घायल हो गया था। परिजनों को शक है कि मनीष को किसी वाहन ने जान बूझकर टक्कर मारी थी। मनीष चार माह आईसीयू में रहा था। हादसे के बाद से वह अपंग हो गया। मनीष चार साल के बेटे का पिता था। पिता सितमपाल ने बताया कि अब मनीष ने नवरात्रों में व्रत रखें थे। उसने माता से मन्नत मांगी थी कि अगर उसकी अपंगता खत्म हुई तो वह घर में जागरण कराएगा। अब मनीष काफी हद तक ठीक हो गया था। ऐसे में शुक्रवार को जसबीर कॉलोनी स्थित घर में माता का जागरण रखा था। घर में जागरण की तैयारियां चल रही थी। 

विज्ञापन
Three friends burnt alive in a car in a road accident in Panipat
पानीपत रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना के पास कार में लगी आग बुझाए जाने के बाद पास में खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुगम के पिता की हो चुकी है मौत
सुगम त्यागी के पिता रविंद्र की वर्ष साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। चार भाइयों में सुगम सबसे छोटा था । दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। सुगम छह माह से विक्रांत की लैब पर काम कर रहा था।  

दो भाइयों में छोटा था पंकज 
दो भाइयों में पंकज छोटा था। पंकज की तीन साल पहले शादी हुई थी। परिवार में डेढ़ साल का बेटा है। यह विक्रांत के पास सैंपल लेकर आता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed