{"_id":"6a976ebf91571ecb1706a079","slug":"ayushman-patients-did-not-receive-treatment-at-private-hospitals-panipat-news-c-18-1-knl1004-982806-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आयुषमान मरीजों का निजी अस्पतालों में नहीं हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आयुषमान मरीजों का निजी अस्पतालों में नहीं हुआ इलाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। आयुष्मान भारत योजना के तहत बकाया भुगतान न मिलने से नाराज जिले के सभी 59 निजी अस्पतालों ने मंगलवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान आयुष्मान के नए मरीजों का पंजीकरण, भर्ती और इलाज बंद रहा। इसके चलते बड़ी संख्या में मरीज जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। ओपीडी और फार्मेसी में दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि, जिला अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत करीब 10 ऑपरेशन किए गए।
निजी अस्पतालों में आयुष्मान मरीजों के पंजीकरण काउंटर भी बंद रहे। करीब 300 मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। कुछ मरीज जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जबकि कुछ मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर वापस चले गए।
जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों के मुकाबले ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी। मंगलवार को करीब 1750 मरीजों ने उपचार कराया, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या करीब 1550 रहती है। उधर, समालखा निवासी रामकेश ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में जाना पड़ा। असंध रोड निवासी सुनीता ने बताया कि पिता के पेट में तेज दर्द होने पर वह उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं, लेकिन आयुष्मान के तहत इलाज बंद होने के कारण लौटना पड़ा। जिला अस्पताल में भी भीड़ के कारण गंभीर हालत में उनके पिता को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों का करीब 1200 करोड़ रुपये और अकेले पानीपत के अस्पतालों का लगभग 80 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान सरकार के पास अटका हुआ है। इसी के विरोध में मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल की गई। यदि सरकार ने जल्द भुगतान नहीं किया तो 16 सितंबर से सभी प्राइवेट अस्पताल अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। -डॉ. हेमेंद्रा मंगला, प्रधान आईएमए।
जिला नागरिक अस्पताल में वैकल्पिक प्रबंध किए गए थे। आम जनता और गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। सरकार के स्तर पर निजी अस्पतालों के बकाया भुगतान को लेकर वार्ता जारी है। इसका जल्द ही इसका सकारात्मक समाधान निकाल लिया जाएगा। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ, पानीपत। हरिया