फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four people filed nominations for the post of Pradhan, and six for the post of Deputy Pradhan.

Panipat News: प्रधान पद पर चार और उप-प्रधान के लिए छह लोगों ने किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Four people filed nominations for the post of Pradhan, and six for the post of Deputy Pradhan.
नामांकन की फाइल देखते चुनाव अ​धिकारी कर्ण सिंह पानू। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस बार प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। उपप्रधान के दो पदों के लिए तीन महिला और तीन पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। एसोसिएशन के छह पदों के लिए कुल 18 नामांकन आए हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी कर्ण सिंह पानू ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन जमा हुए। पहली बार उपप्रधान के दो पद रखे गए हैं। इनमें एक पद और संयुक्त सचिव का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए रजनीश त्रेहन, वीरेंद्र मलिक, जितेंद्र कुंडू और सुनील शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। महिला उपप्रधान पद के लिए नीलम कंडोल, मोनिका कक्कड़ और मंजू दहिया भौक्कर तथा पुरुष उपप्रधान पद के लिए पवन सभरवाल, सुमित आर्य और मुकेश शर्मा मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद के लिए प्रतीक दुहन, अंकुश धमिजा और रविश कांगड़ा, संयुक्त सचिव पद के लिए काजल, प्रियंका तंवर और अर्पिता सिंगला तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए संदीप खर्ब और रमन चैंची ने नामांकन दाखिल किया है।
ईवीएम से मतदान की तैयारी : 11 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रशासन से ईवीएम मांगी गई हैं और प्रशासन ने चुनाव आयोग को मांग भेजी है। अभी आयोग की ओर से अनुमति नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जल्द अनुमोदन लेने का प्रयास किया जा रहा है।


2530 मतदाता
नौ नामों पर संशय
इस बार मतदाता सूची में 2530 मतदाता शामिल किए गए हैं। इनमें 2521 नामों पर कोई संशय नहीं है, जबकि नौ नामों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन नामों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की चुनाव कमेटी से अनुमोदन मांगा गया है। मंजूरी मिलने के बाद इन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

इन पदों पर ये हैं प्रत्याशी

n
प्रधान : रजनीश त्रेहन, जितेंद्र कुंडू, वीरेंद्र मलिक, सुनील शर्मा
n
उपप्रधान (महिला) : नीलम कंडोल, मोनिका कक्कड़, मंजू दहिया भौक्कर
n
उपप्रधान (पुरुष) : पवन सभरवाल, सुमित आर्य, मुकेश शर्मा
n
सचिव : प्रतीक दुहन, अंकुश धमिजा, रविश कांगड़ा
n
संयुक्त सचिव : काजल, प्रियंका तंवर, अर्पिता सिंगला
n
कोषाध्यक्ष : संदीप खर्ब, रमन चैंची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed