फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: निक्की के घर में सन्नाटे को चीर रहीं मां के रोने-सुबकने की आवाजें.. गांव से ग्राउंड रिपोर्ट

Fri, 17 Feb 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Family in deep shock after murder of Nikki Yadav
परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व स्थानिय विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोपहर के दो बज रहे थे। हरियाणा के झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव में निक्की के घर के बाहर सांत्वना देने के लिए लोगों का आना-जाना लगा था। बरामदे में पिता सुनील कुछ ग्रामीणों के साथ बैठे थे तो दूसरी ओर शेड के नीचे मौजूद महिलाएं भी गमजदा परिवार को ढांढस बंधा रही थीं। घर के अंदर वाले कमरे में कभी सन्नाटा तो कभी रोने और सुबकने की आवाजें सुनाई देतीं।



यह आवाजें निक्की की मां सोनू देवी की थीं जो अभी तक इस गम से उबर नहीं सकीं। निक्की की मौत की खबर सुनने के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार खराब है। ब्लड प्रेशर लो हो जाता है। परिवार वाले उन्हें सहारा देते, ढांढस बंधाते। छोटी बेटी निधि और उसकी चाची ममता उन्हें संभालतीं।

Family in deep shock after murder of Nikki Yadav
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ममता बोलीं, इस वारदात के बाद हमारा परिवार बिल्कुल टूट चुका है। साहिल ने बड़ी क्रूरता के साथ हमारी लाडली को मारा है। वहीं शेड के नीचे महिलाओं के पास बैठीं निक्की की दादी ओमपती की आंखों में गुस्सा था। उन्होंने कहा, मेरी लाडली को जितनी जल्दी में आरोपी ने मारा है, उतनी जल्दी आरोपी को सजा मिलनी चाहिए तभी उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं गांव के प्रधान राजकुमार बोले, पूरा गांव उनके साथ खड़ा है।

Family in deep shock after murder of Nikki Yadav
निक्की यादव - फोटो : Self
निक्की यादव की हत्या के बाद शुक्रवार को भी गांव में गम और गुस्से का माहौल रहा। वीरवार को निक्की की अस्थियां गढ़गंगा में प्रवाहित करने उत्तर प्रदेश स्थित गंगाघाट जाने के कारण शुक्रवार को गमजदा पिता और परिवार को सांत्वना देने ग्रामीण व विभिन्न खापों के प्रतिनिधि गांव पहुंचे। स्थानीय विधायक गीता भुक्कल घर में सभी सदस्यों से मिलीं और संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Family in deep shock after murder of Nikki Yadav
Sahil and Nikki - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने जल्द न्याय की मांग की। इस पर उन्होंने झज्जर पुलिस अधीक्षक से बातचीत की और मामले की जांच कर अधिकारियों से जल्द आगामी कार्रवाई के लिए कहा। बाद में उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि निक्की को जल्द इंसाफ मिल सके। परिजनों ने माना है कि उनकी बेटी असुरक्षित माहौल में थी।

विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर दी जाएगी श्रद्धांजलि

Family in deep shock after murder of Nikki Yadav
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला

निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए क्षेत्र के लोगों की ओर से रविवार शाम को शहर के मुख्य चौक-चौराहों से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। यादव खाप के प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि कैंडल मार्च भगत सिंह चौक से आंबेडकर चौक तक निकाला जाएगा। इस दौरान नारेबाजी नहीं की जाएगी। वीरेंद्र दरोगा ने परिजनों से इस बारे में अपना पक्ष रखा और सहमति जताते हुए कैंडल मार्च में शामिल होने की बात कही। वहीं ग्रामीण महिपाल यादव बोले, पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ है। बेटी को जल्द से न्याय मिलना चाहिए। ग्रामीण देवेंद्र यादव ने कहा, आरोपी को जल्द सजा मिलनी चाहिए। हर कोई आरोपी की फांसी की मांग कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed