फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhiwani Double Murder: पोस्टमार्टम के बाद दोनों कंकाल राजस्थान पुलिस को सौंपे, DNA रखा सुरक्षित

Fri, 17 Feb 2023 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: skeletons were handed over to the Rajasthan Police After postmortem
दो भाईयों को जिंदा जलाए जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी के कच्चे रास्ते पर बुधवार रात को बोलेरो के अंदर राजस्थान के दो चचेरे भाइयों को जिंदा जलाए जाने के मामले की जांच अब भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम करेगी। गांव बारवास की बणी करीब एक हजार बीघा में फैली है, जहां घनी झाड़ियों से पूरा इलाका घिरा है। बणी में पहली बार हुई ऐसी वारदात से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।


शुक्रवार को लोहारू में पोस्टमार्टम के बाद नासिर और जुनैद के कंकालों को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। गोपालगढ़ थाने की पुलिस बारवास की बणी में जली हुई हालत में मिली गाड़ी को भी अपने साथ ले गई। भिवानी पुलिस ने दोनों कंकालों के डीएनए को सुरक्षित रख लिया है, ताकि नासिर और जुनैद के शवों की परिजनों से डीएनए मिलान पर ही शिनाख्त कराई जा सके। अपहरण, हत्या और शव को खुर्द-बुर्द किए जाने के मामले में भिवानी पुलिस और भरतपुर पुलिस साझा तौर पर भी मामले की तहकीकात में आपसी सहयोग करेगी।
Junaid-Nasir murder case: skeletons were handed over to the Rajasthan Police After postmortem
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने यह भी अंदेशा जताया है कि हत्यारोपियों ने दोनों का अपहरण किए जाने के बाद मारपीट की। फिर गाड़ी के शीशे तोड़ डाले गए। दोनों को बंधक बनाकर बोलेरो में डाल दिया। एक युवक चालक के बगल की सीट पर दूसरा पिछली सीट पर बैठा हुआ था। आरोप है कि पेट्रोल छिड़ककर दोनों को बोलेरो सहित जिंदा जला डाला गया। जलाए जाने के बाद दोनों युवकों के सिर्फ कंकाल ही बचे। इसको पुलिस ने पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए के लिए सुरक्षित रख लिया, जबकि विसरा रिपोर्ट लेने के लिए शवों में कुछ बचा ही नहीं था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों के सिर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

ये था पूरा मामला

Junaid-Nasir murder case: skeletons were handed over to the Rajasthan Police After postmortem
जली हुई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाना में इस्माइल की शिकायत पर नासिर और जुनैद के अपहरण का केस दर्ज किया था। इस्माइल के अनुसार मंगलवार को दोनों उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी में भोरूवास अपनी ससुराल गए थे। बुधवार सुबह छह बजे घर लौटते समय रास्ते में उन्हें नूंह की सीआईए और गो-सेवकों ने घेर लिया। इसके बाद उनकी मेवात के पीरूका जंगल में पिटाई की गई। जुनैद और नासिर को बाद में फिरोजपुर झिरका पुलिस के पास भी ले जाया गया, मगर पुलिस ने उन्हें अपने सुपुर्द लेने से मना कर दिया तो उनकी बोलेरो को लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास की बणी में लाकर दोनों को गाड़ी के अंदर जिंदा जला डाला। गुरुवार सुबह लोहारू पुलिस को वारदात का पता लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन और चेसिस नंबर से परिजनों तक पहुंची पुलिस

Junaid-Nasir murder case: skeletons were handed over to the Rajasthan Police After postmortem
जिंदा जलाने के मामले में पुलिस पर आरोप - फोटो : अमर उजाला

जलाई गई बोलेरो के इंजन और चेसिस नंबर के जरिये गाड़ी के मालिक का पुलिस ने पता लगाया। जलाई गई गाड़ी राजस्थान के गोपालगढ़ निवासी हसीन खान की थी। इस बोलेरो को हसीन ने नासिर को दिया था। हसीन तक लोहारू पुलिस ने संपर्क साधा तो नासिर और जुनैद के अपहरण की गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर की जानकारी भी मिली, जिसके बाद गोपालगढ़ पुलिस थाना की टीम परिजनों के साथ लोहारू पहुंची और परिजनों व पुलिस ने दोनों मृतकों की गाड़ी के आधार पर शिनाख्त कर दी।

विज्ञापन

वारदात के बाद मीडिया ने भी डाला बणी में डेरा

Junaid-Nasir murder case: skeletons were handed over to the Rajasthan Police After postmortem
मौके पर जली बोलेरो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बोलेरो में दो युवाओं को जिंदा जलाए जाने की वारदात के बाद राष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई, जिसके बाद राष्ट्रीय मीडिया ने भी लोहारू क्षेत्र के गांव बारवास में डेरा डाल दिया। मीडिया के कर्मी बणी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से भी इस घटना के बारे में तरह तरह के सवाल पूछते नजर आए, लेकिन ग्रामीणों को इतनी बड़ी वारदात रात के अंधेरे में अंजाम देकर आरोपी बच निकले, जरा सी भी भनक तक नहीं लगी।

नासिर और जुनैद के शवों का लोहारू में पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका डीएनए रखा गया है। शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। भरतपुर की गोपालगढ़ थाना पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। पूरे मामले की जांच गोपालगढ़ पुलिस कर रही है, इसमें भिवानी पुलिस उनका सहयोग करेगी। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed