फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुहानी वादियां बनी मौत की घाटी: फोन करते ही फफक पड़ी प्रिंसिपल, बोलीं प्लीज, मैं बहुत मुसीबत में हूं

Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nainital Accident News: Pleasant valleys became valley of death for teachers of Hisar
नैनीताल में खाई में गिरी बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खुशियों के पल समेटने निकले न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों और उनके परिजनों के लिए पहाड़ाें की सुहानी वादियां मौत की घाटी बन गई। शुक्रवार को 35 शिक्षक और उनके बच्चे स्कूल बस से नैनीताल के लिए रवाना हुए थे। परिजनों के पास रविवार देर शाम बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना पहुंची तो हाहाकार मच गया।



रविवार देर रात हादसे की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिवारजन शिक्षकों को फोन मिलाने लगे तो सभी के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे थे। एक महिला शिक्षक का फोन ऑन था, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने शिक्षकों के परिजनाें को सूचित किया। इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी जानकारी लेने के लिए फोन करते रहे। अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर हादसे की सूचना व फोटो वायरल होते रहे।

Nainital Accident News: Pleasant valleys became valley of death for teachers of Hisar
बचाव अभियान जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हिसार के गांव आर्य नगर से शाहपुर के बीच न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल है। दसवीं कक्षा तक का यह स्कूल वर्ष 2014 से चल रहा है। स्कूल में शनिवार का अवकाश घोषित किया गया था। इसके बाद शिक्षकाें ने नैनीताल भ्रमण की योजना बनाई। इसमें शिक्षकों को ही शामिल किया गया था। स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह भ्रमण नहीं था।

Nainital Accident News: Pleasant valleys became valley of death for teachers of Hisar
मानव इंटरनेशनल स्कूल की बस खाई में गिरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शिक्षकों में भी अधिकतर महिलाएं और उनके परिजन थे। स्कूल के स्टाफ सदस्यों में हिसार के पटेल नगर, आर्य नगर, शाहपुर, मात्रश्याम, किरतान, हिसार के पीएलए, कैंप चौक, कैमरी के रहने वाले हैं। स्कूल संचालक प्रवीण कामरा हिसार पीएलए निवासी बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार शाहपुर गांव की जमीन पर बने इस स्कूल में करीब 600 विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nainital Accident News: Pleasant valleys became valley of death for teachers of Hisar
बचाव कार्य करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरे परिवार के कई सदस्य जिंदगी-मौत से जूझ रहे
अमर उजाला ने जब प्रिंसिपल प्रवीण कामरा को फोन किया तो वह फोन उठाते ही फफक पड़ी। उन्होंने कहा प्लीज मैं बहुत मुसीबत में हूं। अभी हम मौके पर जा रहे हैं। कुछ बात करने की स्थिति में नहीं है। मेरा बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है। मेरे परिवार के कई सदस्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Nainital Accident News: Pleasant valleys became valley of death for teachers of Hisar
बचाव कार्य करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह है मामला
बता दें कि उत्तराखंड के नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर शाम सवा सात बजे जिम कॉर्बेट म्यूजियम तिराहा से करीब 13 किमी पहले हिसार हरियाणा के पर्यटकों की एक बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे, पांच महिलाओं समेत छह की मौत की खबर है, जबकि 21 लोग घायल हो गए। बस में 28 लोग सवार थे। 

पोस्टमार्टम के लिए सभी के शव हल्द्वानी भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा समेत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

हिसार के न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल आर्यनगर हिसार के शिक्षक स्कूल बस में परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। बस में 28 लोग सवार थे जबकि, दूसरे वाहन में अंग्रेजी के शिक्षक अनिल कुमार समेत चार लोग सवार थे। अनिल ने बताया कि वे दो दिन पहले घूमने आए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। खबर लिखे जाने तक 19 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed