फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिक्षिका हत्याकांड: 'उसके कपड़े फटे थे... तेजाब डालकर जलाया गया था चेहरा'; बर्बरता से मारा, पुलिस बनी लापरवाह

Sun, 17 Aug 2025 01:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी
अमर उजाला नेटवर्क, भिवानी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Aug 2025 01:12 PM IST
सार

Bhiwani Teacher Manisha Murder: भिवानी के लोहारू में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में एसपी का तबादला कर दिया गया है। महिला एएसआई सहित चार कर्मी निलंबित किए गए हैं। थाना प्रभारी लाइन हाजिर किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Female Teacher Murder case Her clothes torn her face was burnt by pouring acid family alleges brutally killed
Female Teacher Murder - फोटो : अमर उजाला
Haryana Teacher Murder Case: हरियाणा के भिवानी के लोहारू में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड के मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भिवानी के पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह का तबादला कर दिया। ड्यूटी के प्रति लापरवाही के आरोप में लोहारू थाने के प्रभारी अशोक को लाइन हाजिर और महिला एएसआई शकुंतला व डायल 112 की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) टीम के ईएसआई अनूप, कांस्टेबल पवन व एसपीओ धर्मेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


वहीं, रोहतक पीजीआई में शुक्रवार को दोबारा करवाए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शव की आंखें और कई अंग गायब मिले हैं। हत्या से पहले दुष्कर्म होने की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इन्कार कर रखा है।
Female Teacher Murder case Her clothes torn her face was burnt by pouring acid family alleges brutally killed
शिक्षिका मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर, घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लोहारू, ढिगावा, बहल क्षेत्र और चरखीदादरी में दुकानदारों ने बाजार बंद रखे। सोहांसरा, लोहारू सहित और कई गांवों में शुक्रवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। 

 
Female Teacher Murder case Her clothes torn her face was burnt by pouring acid family alleges brutally killed
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले शुक्रवार शाम रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार ने सिंघानी में घटनास्थल का दौरा किया। ढिगावा में चल रहे धरनास्थल से 21 सदस्यीय कमेटी ने आईजी से मुलाकात कर 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी दी है। कमेटी सदस्य कपूर सिंह प्रधान ने कहा कि पुलिस को समय पर सूचना देने के बावजूद लापरवाही बरती गई। इसी कारण शिक्षिका की जान गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Female Teacher Murder case Her clothes torn her face was burnt by pouring acid family alleges brutally killed
शिक्षिका की हत्या के बाद पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
एसपी मनबीर सिंह की जगह 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी सुमित कुमार को नया पुलिस अधीक्षक लगाया है। उन्होंने शनिवार को धरनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन
Female Teacher Murder case Her clothes torn her face was burnt by pouring acid family alleges brutally killed
घटनास्थल से शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कदम-कदम पर लापरवाही, इसलिए पुलिस पर गिरी गाज
स्कूल संचालकों से सीसीटीवी फुटेज मांगी तो नहीं दी गई। लोहारू थाने से जांच अधिकारी एएसआई शकुंतला को परिजन स्कूल लेकर गए, तब भी फुटेज नहीं उपलब्ध करवाई गई। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed