फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परिणीति की शादी पर सस्पेंस बरकरार, पिता बोले- जल्द साझा की जाएगी जानकारी

Fri, 31 Mar 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 10:38 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई है। साथ ही उनके परिवार में उनके पिता पवन चोपड़ा और मां अंबाला कैंट स्थित घर में रहते हैं।

विज्ञापन
Suspense continues on Parineeti Chopra  wedding with Raghav Chadha
परिणीति के पिता पवन चोपड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर सस्पेंस बरकरार है। मामले में अंबाला में परिणीति के पिता पवन चोपड़ा ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक रूप से मीडिया के साथ जानकारी साझा की जाएगी। वहीं परिणीति चोपड़ा के घर पर उनकी मां ने भी इस बारे में कुछ कहने से इनकार किया है ।



बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी यहीं से हुई है। साथ ही उनके परिवार में उनके पिता पवन चोपड़ा और मां अंबाला कैंट स्थित घर में रहते हैं। परिणीति के पिता की राय मार्केट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। ऐसे में परिणीति काम से फुर्सत होने पर अंबाला आती रहती हैं।

Suspense continues on Parineeti Chopra  wedding with Raghav Chadha
अंबाला छावनी स्थित परिणीति का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभी कुछ समय पहले ही वह अंबाला आईं थी। लंबे समय बाद अंबाला आने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा की थी, जिसमें उन्होंने गाड़ी से बाहर निकलकर ताजी हवा संग अपने अंबाला के पुराने दिनों को याद किया था।

Suspense continues on Parineeti Chopra  wedding with Raghav Chadha
राघव और परिणिति चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

इंटरनेट मीडिया पर चला बधाइयों का दौर
जैसे ही यह खबर आई कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा संग विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर बाॅलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया, हालांकि परिजनों ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspense continues on Parineeti Chopra  wedding with Raghav Chadha
हार्डी संधू की बधाई से परिणीति-राघव की शादी पर चर्चा तेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हार्डी संधू की बधाई से परिणीति-राघव की शादी पर चर्चा तेज
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा की शादी की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पंजाब के सांसद संजीव अरोड़ा के दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी तो दोनों के प्रशंसक बेहद खुश थे। इसके बाद पंजाब के गायक हार्डी संधू ने चोपड़ा को बधाई देकर इस खबर पर मुहर ही लगा दी।

विज्ञापन
Suspense continues on Parineeti Chopra  wedding with Raghav Chadha
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मा कर बोले राघव- मुझसे राजनीति पर बात करिए
वहीं राघव से परिणीति के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा था कि मुझसे परिणीति नहीं राजनीति पर सवाल करिए। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा क्या आप दोनों शादी करने वाले तो राघव ने फिर वही जवाब दोहराया। एक बार फिर जब रिपोर्टर ने परिणीति और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो वह बोले कि अगर शादी करेंगे तो आपको बताएंगे। राघव ने आगे कहा कि अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बता दूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed