Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   RPF reunites lost child with father

Ambala News: बिछड़े बच्चे को आरपीएफ-संस्था ने पिता से मिलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
RPF reunites lost child with father
- पिता के पीछे बिस्कुट लेने प्लेटफॉर्म पर उतरा था बच्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से बिछड़ा एक छह-सात वर्षीय बच्चा सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच गया। आरपीएफ और जिला युवा विकास संगठन की तत्परता से यह संभव हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया।
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस की सहयोगी संस्था जिला युवा विकास संगठन एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत काम कर रही है। संस्था को आरपीएफ से बच्चे के लावारिस मिलने की सूचना मिली थी। राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अजय तिवारी के निर्देश पर सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता हरविंदर सिंह और सौरभ तुरंत स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। बच्चे ने बताया कि वह अपने पिता, मामा और नाना के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। अंबाला कैंट स्टेशन पर पिता बिस्किट लेने उतरे, तो वह भी प्लेटफॉर्म पर आ गया। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और बच्चा चढ़ नहीं पाया।
विज्ञापन

पिता कुरुक्षेत्र से लौटे, बच्चे का हुआ मिलन
ट्रेन में बच्चे को न पाकर परिजनों के हाथ-पैर फूल गए। पिता कुरुक्षेत्र स्टेशन पर उतरे और बस पकड़कर वापस अंबाला कैंट पहुंचे। संस्था के सदस्यों ने थाने में बच्चे की डीडीआर दर्ज करवाई और नागरिक अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण कराया। बाल कल्याण समिति को जानकारी व दस्तावेज सौंपे गए। समिति के आदेश पर सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्चे को सुरक्षित पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed