फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से टूटा चंडीगढ़ का संपर्क: अंबाला में हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर बसे गांवों को घग्गर ने डुबोया, NH 44 बंद

Mon, 10 Jul 2023 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh lost connectivity with Delhi: Ghaggar river water came on National Highway
अंबाला लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप घग्गर नदी के पानी में डूबे खेत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश के सबसे व्यस्ततम रूटों में शामिल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 दिल्ली चंडीगढ़ मार्ग बंद कर दिया है। इस कारण दिल्ली का चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया। यह घग्गर का पानी अधिक मात्रा में राजमार्ग पर आने के कारण अंबाला से चंडीगढ़ जाते समय पंजाब बार्डर पर राजमार्ग को रोक दिया। 


इसके बाद लोगों को यातायात पुलिस ने वापस करना शुरू कर दिया। राजमार्ग बंद होने से ट्रकों की लंबी लाइनें लग गईं। जबकि दिन के समय एक तरफ का मार्ग चालू रखा था। स्थानीय लोगों की मानें तो घग्गर नदी का इतना रौद्र रूप पहले कभी नहीं देखा था। सिर्फ इतना नहीं बल्कि अंबाला में नदियां तबाही मचा रही हैं। टांगरी, घग्गर, मारकंडा की जद में जो गांव आए इन नदियों का पानी इन गांवों में डुबोता गया। इसमें सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई तो कई गांवों का संपर्क टूट गया।
Chandigarh lost connectivity with Delhi: Ghaggar river water came on National Highway
अंबाला शहर के मनमोहन नगर में पानी के बीच से गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाखड़ा बांध के पानी ने तोड़ी नरवाना ब्रांच
सुबह भाखड़ा बांध से अचानक से काफी पानी छोड़ दिया। इसने अंबाला नरवाना ब्रांच को तोड़ दिया। इससे कई गांव जलमग्न हो गए और अंबाला सिटी की कॉलाेनियां भी जलमग्न हो गईं। कॉलोनियों में इतना पानी था कि लोगों की गर्दन तक पानी पहुंच रहा था। यह लोग अपने परिवारों का हाथ थामकर कॉलोनियों से बच बचाकर निकलते दिखाई दिए। हालात बिगड़ते देख डीसी डॉ. शालीन और एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जाएगा लिया।

Chandigarh lost connectivity with Delhi: Ghaggar river water came on National Highway
हरियाणा और पंजाब की सीमा जलमग्न हुई सैंकड़ों एकड़ भूमि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव : हरियाणा-पंजाब के गांवों में डुबोया
हरियाणा पंजाब बार्डर पर लुधियाना की तरफ वाहन तो सुचारू रूप से गुजर रहे थे। मगर अंबाला में शंभू बार्डर पर स्थित घग्गर नदी ने रौद्र रूप ले रखा था। इस तरफ घग्गर का पानी बढ़ता-बढ़ता पंजाब में जा घुसा। जिसे अंबाला के कई सीमावर्ती गांव नदी के पानी की चपेट में आ गए। इसमें दोनों ही राज्यों की सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हो गई। खेतों में पांच से छह फुट का पानी मौजूद दिखाई दिया। अंबाला में तो शंभू बार्डर से पहले लुधियाना अंबाला मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग तक घग्गर का पानी अंबाला सिटी के क्षेत्र को पार करता हुआ पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh lost connectivity with Delhi: Ghaggar river water came on National Highway
लक्ष्मी नगर में सड़क पर जमा बरसात के पानी में डूबी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तीन दिन में 451 मिलीमीटर बारिश से त्राहिमाम
अंबाला शहर हो या छावनी सभी जगह ये बारिश आफत बनकर आई है। तीन दिन में 451 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जो एक रिकॉर्ड है। देखा गया है कि इतनी बारिश पूरे सीजन में होती है। सोमवार को भी 181 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

माना जा रहा है कि शायद ही इतनी बारिश कभी हुई हो। पहाड़ों से छोड़े पानी के कारण अंबाला में नदियां अपने सुरक्षा मानकों से भी ऊपर बह रही हैं और कई बांधों को तोड़ चुकी हैं। इससे सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए हैं। इन लोगों को बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान भी शुरू कर दिया है। इसमें सबसे अधिक खराब स्थित शहर में घग्गर से और छावनी में टांगरी से आए पानी से बनी है। यहां सैकड़ों घर हैं, जिनमें अभी लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन
Chandigarh lost connectivity with Delhi: Ghaggar river water came on National Highway
यात्रियों को बसों से भेजा आगे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला में रेलवे ट्रैक पर पानी से कुरुक्षेत्र में स्थगित हुई संपर्क क्रांति, यात्रियों को बसों से किया रवाना
भारी बारिश और नदियों में उफान के चलते अंबाला में बने बाढ़ के हालात का असर रेलवे पर भी पड़ा है। सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन संख्या 12217 संपर्क क्रांति को रोकना पड़ा। इस दौरान करीब 500 यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इन्हें बाद में मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग को ही सात बसें लगानी पड़ी। कईं अन्य ट्रेनें भी आगे नहीं बढ़ पाईं तो रेलवे अधिकारी देर रात तक यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा रही। 

जानकारी के मुताबिक संपर्क क्रांति नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी और इसका कुरुक्षेत्र में ठहराव नहीं था। रेलवे की ओर से अंबाला में ही इसका ठहराव निर्धारित है, लेकिन रेलवे के अधिकारियों को अंबाला के हालात का पता चला तो ट्रेन काे कुरुक्षेत्र में ही स्थगित करना पड़ा। इसके पश्चात सभी यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर विशेष प्रबंध किए गए। यात्रियों को चंडीगढ़ तक निशुल्क पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से सात बसों का इंतजाम किया गया और उन्हें गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed