{"_id":"5f2164127deb052a997912f1","slug":"vhp-will-take-soil-of-four-holy-sites-of-goraksh-province-to-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरक्षप्रांत के चार पवित्र स्थलों की मिट्टी अयोध्या ले जाएगी विहिप, 31 जुलाई को होंगे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षप्रांत के चार पवित्र स्थलों की मिट्टी अयोध्या ले जाएगी विहिप, 31 जुलाई को होंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोरखनाथ मंदिर में निकली भगवान राम की झांकी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रभु राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए गोरक्षप्रांत के चार पवित्र स्थलों की मिट्टी लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी 31 जुलाई को अयोध्या रवाना होंगे। इनमें गोरखपुर से गोरक्षनाथ मंदिर, देवरिया से देवरहा बाबा, बलिया से भृगु आश्रम और कुशीनगर स्थित महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली के नाम शामिल हैं।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर से मिट्टी लेते सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला।
इस कड़ी में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी राम झांकी सजाकर गोरक्षनाथ मंदिर की मिट्टी लेने पहुंचे। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने झांकी का स्वागत किया। तत्पश्चात विधिवत पूजन के बाद मंदिर की मिट्टी और अखंड धूनी को ताम्र कलश में रखकर विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी, विहिप के संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर अध्यक्ष विजय खेमका और विहिप मंत्री मुकुंद शुक्ला को सौंपा।
3 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
इस दौरान मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने कहा कि गोरक्षनाथ मंदिर की मिट्टी जाना सौभाग्य की बात है, इस पीठ का और विहिप का राम मंदिर आंदोलन से सदैव से जुड़ाव रहा है। सह प्रांत संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि यह परम सौभाग्य का विषय है कि हम सबको यहां की मिट्टी अयोध्या ले जाने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
सदियों से गोरक्षपीठ का नाता राम मंदिर आंदोलन से रहा है, इससे भी महत्वपूर्ण विषय है कि आज गोरक्षपीठ के महंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है। संगठन मंत्री अमरजीत और महानगर अध्यक्ष विजय खेमका ने कहा कि सनातन धर्म शास्त्र के अनुसार किसी भी धार्मिक आयोजन में धरती मां का आशीर्वाद जरूरी है, इसी क्रम में देश की सभी नदियों से जल व तीर्थ से मिट्टी लेकर राम मंदिर के नींव में डालने का यही प्रयोजन है।
विज्ञापन
5 of 5
ram mandir
- फोटो : ram mandir
इसके अलावा राम मंदिर के जरिए संपूर्ण भारत की एकात्मता का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। इस दृष्टि से भी मंदिर निर्माण में पूरे राष्ट्र की सहभागिता सुनिश्चित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रांत समन्वय प्रमुख विष्णु प्रताप सिंह, महानगर संयोजक अशोक गुप्ता, अनुराग खेमका, मुकेश दुआ, सुगम सिंह, संजय श्रीवास्तव, गौरव राय, रामानंद समेत प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।