{"_id":"6a9598b7117d15984e07b418","slug":"magic-vehicle-runs-over-children-playing-in-gorakhpur-one-dead-another-in-critical-condition-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खेल रहे बच्चों को मैजिक ने कुचला: एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, नाराज परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खेल रहे बच्चों को मैजिक ने कुचला: एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, नाराज परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 31 Aug 2026 08:38 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गलरिहा
संवाद न्यूज एजेंसी, गलरिहा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:38 PM IST
सार
गोरखपुर में सोमवार सुबह करीब दस बजे मोगलहा पेट्रोल पंप के सामने एक गली में मैजिक वाहन ने दो बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में मोगलहा निवासी सुदामा पासवान के आठ वर्षीय बेटे आदर्श की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजनों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सोमवार सुबह करीब दस बजे मोगलहा पेट्रोल पंप के सामने एक गली में मैजिक वाहन ने दो बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में मोगलहा निवासी सुदामा पासवान के आठ वर्षीय बेटे आदर्श की मौत हो गई। वहीं, बलिराम चौधरी का छह वर्षीय बेटा मन्नू उर्फ अनमोल गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ने दोनों घायल बच्चों को सड़क किनारे लिटाया और मैजिक लेकर दूसरी गली से भागने लगा।
विज्ञापन
मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बच्चों को इस हालत में देखा तो शोर मचाते हुए चालक का पीछा किया। आगे रास्ता बंद मिलने पर चालक मैजिक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। आदर्श और मन्नू सुबह घर के पास गली में खेल रहे थे। इसी दौरान पास के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का सामान उतारकर लौट रहे मैजिक चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था।
विज्ञापन
परिजनों का आक्रोश और जाम
आदर्श की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां रेखा ने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल चौकी भी पहुंचे थे। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद वे वहां से चले गए। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम आदर्श का शव घर पहुंचा। इससे परिजनों और मोहल्ले के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने मोगलहा पेट्रोल पंप के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया और मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने में जुटी रही। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। - निमिष पाटील, एसपी सिटी