सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज के फुटबॉल मैदान पर सोमवार को गोरखपुर फुटबॉल लीग ए डिवीजन का फाइनल पूरा नहीं हो सका। पेनाल्टी काॅर्नर पर निर्णायक के फैसले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। अफरा-तफरी के बीच मैच को रद्द कर दिया गया।
पेनाल्टी कॉर्नर पर भिड़े खिलाड़ी: फुटबॉल के मैदान में 'दंगल', रेफरी के फैसले पर भिड़े प्लेयर; फाइनल रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
दोनों टीमों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। मैदान पर ही हाथापाई होने लगी। दोनों टीमों के कप्तानों ने भी एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया गया लेकिन खिलाड़ियों के व्यवहार और मैदान पर बने माहौल को देखते हुए मैच आगे नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन