फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: देवरिया में निर्दलियों के हाथ में होगी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की चाबी, ये है बड़ी वजह

Wed, 05 May 2021 10:26 AM IST
vivek shukla विनोद कुमार तिवारी, देवरिया।
विनोद कुमार तिवारी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021 Deoria panchayat president will be independent party
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में नई सत्ता तिकड़मी दिग्गजों के बजाय मतदाताओं ने सामान्य उम्मीदवारों पर भरोसा अधिक जताया। जिला पंचायत के 56 वार्डों के लिए 685 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहें थे। जिसमें भाजपा को छह, सपा को बीस, बसपा को पांच एवं कांग्रेस को दो सीटों पर विजय प्राप्त हो सका। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की चाभी निर्दल जीते जिला पंचायत सदस्यों के पाले में ही होगी।
UP Panchayat Election Result 2021 Deoria panchayat president will be independent party
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का जिन्होंनें दावा किया उन्हें मतदाताओं ने नजरअंदाज कर ऐसे उम्मीदवारों को अपना सदस्य चुना जो भले ही पहली बार चुनाव में उतरे थे लेकिन भरोसा नहीं जीत सके। लाख कोशिशों और पूरा दम झोंकने के बाद पंचायत चुनाव परिणाम उनके मन माफिक नहीं रहा। खास कर भाजपा में चुनाव नतीजा सामने आने के बाद हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर संगठन के नेताओं के प्रति अपशब्द कार्यकर्ता पोस्ट कर रहे हैं। 
UP Panchayat Election Result 2021 Deoria panchayat president will be independent party
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
पंचायत चुनाव के बहाने भाजपा, सपा, बसपा कांग्रेस सहित राजनैतिक दलों की मंशा प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने दल की मजबूती की थाह लेना मकसद रहा है। लेकिन इसके बावजूद कुछ को छोड़ दिया जाए तो भाजपा के बड़े नेता घर से बाहर पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए नहीं निकलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021 Deoria panchayat president will be independent party
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
चुनाव प्रचार न करने के पीछे भाजपा के बड़े नेताओं की मंशा एवं मजबूरी जो भी रही हो लेकिन चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं में हार के बाद उनके मन में खोट पैदा हो गई है। जो भी हो पंचायत चुनाव में हुई जीत से ही इस बात का पता चल गया है कि किस दल की गांवों में स्थिति क्या है। चुनाव परिणाम पर गौर किया जाए तो ऐसा ही विधानसभा में स्थिति रही तो भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगी।
विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021 Deoria panchayat president will be independent party
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
अपने जीतने में कम, दूसरे को हराने में जुटे रहे अध्यक्ष के संभावित उम्मीदवार
पंचायत चुनाव में खासकर भाजपा में जो भी अध्यक्ष जिला पंचायत बनने का दावा कर चुनाव लड़ें उसमें तकरीबन सभी चुनाव हार गए। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह रहा कि कुछ उम्मीदवारों को अपने जीतने की कम, दूसरे को हराने की अधिक चिंता सता रहीं थी। कुछ विधायकों ने भी अपने उम्मीदवारों को हराने में अहम भूमिका अदा की। जिसकी वजह से भाजपा की किरकिरी हुई है। दल के कुछ जिम्मेदार लोगों ने भी चुनाव में दल के बागियों को चुनाव लड़ाकर एक दूसरे को हराने में अहम भूमिका निभाई। वैसे उम्मीदवारों ने चुनाव जीतने के लिए हर जतन किया है। मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। तमाम- दावे वादे किए गए, दावत को दिए गए, शराब से लेकर पैसा बांटा गया। बड़े-बड़े आश्वासन एवं भविष्य में एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed