देवरिया जिले में हर रोज एक न एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो रही है। चार सौ से अधिक लोग हर दिन संक्रमित हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहा। ऑक्सीजन के लिए हर ओर हाहाकार मचा हुआ है।
2 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021
- फोटो : amar ujala
इतना सब होने के बावजूद रविवार को मतगणना के दिन न लोगों में कोरोना का खौफ दिखा न ही प्रशासन को इसकी चिंता रही। बिना मास्क लगाए लोग मतगणना केंद्रो पर जुटे हुए थे। लोगों से दो गज की दूरी का पालन कराने में अमला नाकाम रहा।
3 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी भीड़ के आगे वेबस नजर आए। कई जगहों पर भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी। कुछ केंद्रो पर मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम नदारद था।
4 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला।
रामपुर कारखाना ब्लाक के अशोक इंटर कालेज में होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच कर रहा स्वास्थ्य कर्मी कपड़े का साधारण मास्क पहना था। न उसके पास पीपीई किट था ना ही उसने ग्लब्स पहने थे। इस तरह की लापरवाही अन्य मतगणना केंद्रो पर भी सुबह में देखने को मिली।
5 of 5
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला।
देसही देवरिया ब्लाक के श्री जुगुल किशोर खेतान ब्रह्मदेव तिवारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय पकड़ी वीरभद्र में दोपहर 12 बजे सौ से अधिक संख्या में प्रत्याशियों के समर्थन गेट पर जुटकर धक्का-मुक्की करने लगे। लाठी भांजकर पुलिस ने भीड़ को तीतर-बितर किया। सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज, बैतालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराचौरी में समर्थकों की भीड़ सर्वाधिक रही।