गोरखपुर के चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार में सोमवार को बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करने वाली पूजा (30), अमन (08) व राधा (05) का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। कई टुकड़ों में बंटे तीनों के शवों का बुरा हाल देखकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रोजाना पोस्टमाॉर्टम के आदी स्टाफ के भी हाथ कांप गए। कर्मियों ने बताया कि ट्रेन से कटकर अमन के दो हिस्से हो गए थे। झटका लगने से पूजा और राधा की सिर व सीने की हड्डियां टूट गई थीं। इस वजह से तीनों की मौत हुई।
2 of 8
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज
वहीं मामले में मंगलवार देर शाम पूजा के पिता बांसगांव के गुआर गांव निवासी छट्ठू प्रसाद ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर पति डब्लू और ससुर रामनारायण, सास बुटकी देवी व देवर अमित के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
3 of 8
मासूम अमन का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटी को दहेज के लिए पीटते थे
छट्ठू प्रसाद ने तहरीर में लिखा है कि आठ साल पहले बेटी पूजा की शादी डोहरिया के डब्लू के साथ हुई थी। इस दौरान उनकी जो मांग थी, उपहार स्वरूप दिया गया था। इसके बाद पति डब्लू, सास-ससुर और देवर बेटी को दहेज के लिए पीटने लगे। दो लाख रुपये के लिए लगातार बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दो नाती और नातिन को दामाद शराब पीकर हमेशा पीटता रहता था। बेटी ने कॉल करके कहा कि प्रताड़ना से तंग आकर वह खुदकुशी कर लेगी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
4 of 8
मासूम राधा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अमन और राधा को खोजती रही बच्चों की टोली
बच्चों की टोली चिंटू, रीना, टिंकू और श्याम, अमन व राधा को खोज रहे थे। वे उनकी मौत से अंजान थे। चिंटू ने बताया कि वह अमन के साथ डाेहरिया स्थित सेसोरियम द स्कूल में यूकेजी में पढ़ता था। स्कूल से आकर हम लोग क्रिकेट खेलते थे। रविवार के दिन सुबह से ही खेलना शुरू कर देते थे। अक्सर हमलोग स्कूल से साथ जाते-आते थे। तभी पांच साल की रीना ने पूछा कि राधा कहां है, अब वो कभी नहीं आएगी। यह सुनकर लोग चौंक पड़े थे।
5 of 8
पूजा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गांव के नौ साल के श्याम ने बताया कि वह भी अमन के साथ खेलता था। हमलोग साथ में टहलने भी निकलते थे। अमन कुत्तों से बहुत डरता था, देखते ही भागने लगता था। वहीं अमन का दोस्त टिंकू उसे याद कर रोने लग रहा था। ट्रेन से कटकर दोनाें बच्चों की मौत हो गई थी, लेकिन इन बच्चों को यही लग रहा था कि कुछ देर में अमन और राधा आएंगे, फिर उनसे पूछेंगे कि क्या हुआ था? बच्चों के अंदर भी इस घटना को लेकर तमाम सवाल थे। वे अपने अभिभावक से सवाल जवाब भी कर रहे थे।