फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Budget 2021: 4589 करोड़ से गोरखपुर में दौड़ेगी तीन बोगियों वाली मेट्रो, यहां देखें पूरा रूट मैप

Mon, 22 Feb 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Feb 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
UP Budget 2021 Three bogie metro will run in Gorakhpur soon
Gorakhpur metro - फोटो : अमर उजाला

देश के भीतर लाइट और नियो मेट्रो को दौड़ाने पर केंद्रीय बजट के बाद अब यूपी सरकार के बजट में भी फंड आवंटित होने से गोरखपुर में मेट्रो दौड़ाने के काम में तेजी आने की उम्मीद है। गोरखपुर में तीन बोगियों वाले लाइट मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। राइट्स व लखनऊ रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर शासन को भेज दिया है।



 

UP Budget 2021 Three bogie metro will run in Gorakhpur soon
गोरखपुर में जल्द मेट्रो का काम शुरू होगा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कैबिनेट ने भी इसे अपनी मंजूरी देते हुए प्रस्ताव केंद्र को भेज रखा है। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री ने भी बजट पेश करने के दौरान देश में नए लाइट व नियो मेट्रो के संचालन पर जोर दिया था। अब राज्य सरकार के बजट में भी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही गोरखपुर मेट्रो के प्रस्ताव को केंद्र से भी हरी झंडी मिल जाएगी।
 
 

UP Budget 2021 Three bogie metro will run in Gorakhpur soon
गोरखपुर मेट्रो का मैप। - फोटो : अमर उजाला।

डीपीआर के मुताबिक, शहर में 4589 करोड़ रुपये की लागत से तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो दौड़ेगी। इसके लिए दो रूट तय किए गए हैं। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक का होगा। इसपर कुल 14 स्टेशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Budget 2021 Three bogie metro will run in Gorakhpur soon
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

दूसरा रूट गुलरिहा से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा। यह 12.70 किमी लंबा रूट है, जिसपर 12 स्टेशन होंगे।
 

विज्ञापन
UP Budget 2021 Three bogie metro will run in Gorakhpur soon
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने कहा कि गोरखपुर में मेट्रों के संचालन को लेकर शासन गंभीर है। डीपीआर को यूपी कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। इसके बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा गया है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिल जाएगी, शासन के निर्देशानुसार निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed