गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ मौतों की भी संख्या घटने लगी है। 24 घंटे में पांच संक्रमितों की मौत हुई, इसमें तीन गोरखपुर के थे। वहीं, रविवार को 542 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 54474 हो गई है। 47040 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 568 की मौत हुई है। अभी 6866 सक्रिय मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के कजाकपुर निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति व गोरखनाथ निवासी 44 वर्षीय महिला मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। रविवार को उनकी मौत हो गई। इसी वार्ड में भर्ती गोला बाजार के एक व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। इसके अलावा दिल्ली व देवरिया के भी एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर जिले में कोरोना से निजात के लिए महिलाएं भगवान को जल चढ़ा रही हैं। कोरोना से निजात के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग वैज्ञानिक तरीके से लड़ रहा है। बावजूद इसके संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर
गोरखपुर में कोरोना का कहर जारी: बीआरडी में पांच संक्रमितों की मौत, 542 नए मिले मरीज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 May 2021 10:31 AM IST
सार
गोरखपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 54474 हुई, 568 की हो चुकी है मौत, 6866 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन