फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020: 500 साल बाद बन रहा है सूर्य ग्रहण पर अद्भुत संयोग, जानिए कैसा होगा इसका असर

Sun, 21 Jun 2020 08:35 AM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Surya grahan 2020: known solar eclipse impact   Amazing coincidence make after five hundred years
surya grahan

विज्ञान के अनुसार ग्रहण भले ही एक छोटी सी खगोलीय घटना हो, लेकिन ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है। 21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो हर मायने में खास होगा। सूर्य ग्रहण के समय ग्रह एवं नक्षत्रों का ऐसा संयोग बनने जा रहा है, जो पिछले 500 वर्षों में नहीं बना।

Surya grahan 2020: known solar eclipse impact   Amazing coincidence make after five hundred years
solar eclipse

इस दिन एक और खगोलीय घटना होने वाली है, जिसमें सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा। सदी का दूसरा ऐसा सूर्य ग्रहण है, जो 21 जून को हो रहा है। इससे पहले 2001 में 21 जून को सूर्य ग्रहण हुआ था।

Surya grahan 2020: known solar eclipse impact   Amazing coincidence make after five hundred years
Solar Eclipse - फोटो : NASA

छह ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण खास होगा
ज्योतिषाचार्य राजन ने बताया कि यह ग्रहण राहु ग्रस्त है। मिथुन राशि में राहु सूर्य व चंद्रमा को पीड़ित कर रहा है। मंगल जल तत्व की राशि मीन में है और मिथुन राशि के ग्रहों पर दृष्टि डाल रहा है। इस दिन बुध, गुरु, शुक्र और शनि वक्री रहेंगे। राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं। इन छह ग्रहों की स्थिति के कारण ये सूर्य ग्रहण और भी खास हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya grahan 2020: known solar eclipse impact   Amazing coincidence make after five hundred years
सूर्यग्रहण - फोटो : सूर्यग्रहण

12 में से 8 राशियों के लिए अशुभ है ग्रहण
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहण वैसे तो किसी भी राशि के लिए ठीक नहीं होता है लेकिन वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। वहीं मेष, मकर, कन्या और सिंह राशि वालों के लिए ये ग्रहण सामान्य रहेगा।


 
विज्ञापन
Surya grahan 2020: known solar eclipse impact   Amazing coincidence make after five hundred years
gorakhpur weather - फोटो : राजेश कुमार

सूर्य ग्रहण का पड़ेगा बुरा असर
ज्योतिषाचार्य पंडित जोखन पांडेय ने बताया कि देश में सूर्य ग्रहण का अशुभ असर देखने को मिलेगा। इस ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पड़ने से देश में आगजनी, विवाद और तनाव की स्थितियां बन सकती हैं। आषाढ़ महीने में इस ग्रहण के होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली पर इसका विशेष असर देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed