{"_id":"6125fee08ebc3e7a137f163d","slug":"success-story-of-hardworking-nitin-from-gorakhpur-produced-famous-tv-serials-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफलता: टीवी सीरियल की दुनिया में बज रहा है गोरखपुर के नितिन का डंका, पढ़िए इनकी कामयाबी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता: टीवी सीरियल की दुनिया में बज रहा है गोरखपुर के नितिन का डंका, पढ़िए इनकी कामयाबी की कहानी
Wed, 25 Aug 2021 02:11 PM IST
vivek shukla
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
बाएं तरफ लाल व दाएं तरफ सफेद टी-शर्ट में नितिन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे से शहर गोरखपुर से निकल कर मुंबई तक का सफर तय करने वाले नितिन के नाम का डंका आज पूरे देश में बज रहा है। छोटे पर्दे के पीछे अपनी कड़ी मेहनत से पहचान बनाने वाले नितिन बतौर सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर महाभारत, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, राधा-कृष्ण जैसे दर्जनों मशहूर टीवी सीरियल्स का निर्माण कर तमाम अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।
लाल टी-शर्ट में नितिन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद वो एमबीए की तैयारी करने लगे। लेकिन पसंद का कॉलेज नहीं मिलने के कारण नितिन ने एमबीए में दाखिला नहीं लिया। उसके बाद नितिन ने एनीमेशन कोर्स करने का मन बनाया और मुंबई के लिए निकलने लगे। इस दौरान पुणे में उनके एक दोस्त राहुल ने उन्हें उनके जानने वाले टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सिद्धार्थ नाथ तिवारी से मिलने की सलाह दी।
लाल टी-शर्ट में नितिन।
- फोटो : अमर उजाला।
मुंबई पहुंचने के बाद नितिन ने सिद्धार्थ से मुलाकात की और उनके स्वास्तिक प्रोडक्शन हाउस में बतौर ट्रेनी जुड़ गए। इस दौरान 2007 में ही उन्होंने अंबर धारा टीवी सीरियल का निर्माण किया। जो काफी लोकप्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवार्ड के साथ नितिन।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और माता की चौकी, फुलवा, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, महाभारत, सूर्य पुत्र कर्ण, शनि, काली, बंधन, मनमर्जियां राधा-कृष्ण जैसे तमाम मशहूर टीवी सीरियल्स का निर्माण किया। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नितिन ने बताया कि वह स्टार भारत पर आने वाले जय कन्हैया लाल की टीवी सीरियल्स के निर्माण में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
लाल घेरे में नितिन।
- फोटो : अमर उजाला।
इंटरव्यू के बाद नितिन की हुईं नितांशी
2014 में महाभारत सीरियल के निर्माण के दौरान क्रिएटिव टीम में लोगों को शामिल करने के लिए नितिन ने नितांशी का इंटरव्यू लिया। जिसके बाद उन्होंने नितांशी को अपनी टीम में सेलेक्ट कर लिया। काम के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लगभग एक साल साथ में रहने के बाद यह दोस्ती प्यार में बदली और जिसके बाद दोनों ने अपने घर वालों की रजामंदी से 2016 में शादी कर ली।
2014 में महाभारत सीरियल के निर्माण के दौरान क्रिएटिव टीम में लोगों को शामिल करने के लिए नितिन ने नितांशी का इंटरव्यू लिया। जिसके बाद उन्होंने नितांशी को अपनी टीम में सेलेक्ट कर लिया। काम के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लगभग एक साल साथ में रहने के बाद यह दोस्ती प्यार में बदली और जिसके बाद दोनों ने अपने घर वालों की रजामंदी से 2016 में शादी कर ली।