फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता: टीवी सीरियल की दुनिया में बज रहा है गोरखपुर के नितिन का डंका, पढ़िए इनकी कामयाबी की कहानी

Wed, 25 Aug 2021 02:11 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Aug 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
success story of hardworking  Nitin from Gorakhpur produced famous TV serials in Mumbai
बाएं तरफ लाल व दाएं तरफ सफेद टी-शर्ट में नितिन। - फोटो : अमर उजाला।
छोटे से शहर गोरखपुर से निकल कर मुंबई तक का सफर तय करने वाले नितिन के नाम का डंका आज पूरे देश में बज रहा है। छोटे पर्दे के पीछे अपनी कड़ी मेहनत से पहचान बनाने वाले नितिन बतौर सीनियर क्रिएटिव डायरेक्टर महाभारत, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, राधा-कृष्ण जैसे दर्जनों मशहूर टीवी सीरियल्स का निर्माण कर तमाम अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं।


शहर के तारामंडल क्षेत्र के गार्डेनिया अपार्टमेंट में रहने वाले मथुरा गुप्ता एवं सीमा गुप्ता के पुत्र नितिन गुप्ता बचपन से ही पढ़ने में तेज थे। उन्होंने कक्षा चार तक की शिक्षा सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइंस में ग्रहण की। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए वह वर्ष 1993 में गोथल्स मेमोरियल स्कूल कुर्सियांग दार्जिलिंग चले गए। यहां उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए। यहां इनका दाखिला दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ। 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नितिन नेस वाडिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स पुणे गए जहां से इन्होंने स्नातक की डिग्री ली।
success story of hardworking  Nitin from Gorakhpur produced famous TV serials in Mumbai
लाल टी-शर्ट में नितिन। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद वो एमबीए की तैयारी करने लगे। लेकिन पसंद का कॉलेज नहीं मिलने के कारण नितिन ने एमबीए में दाखिला नहीं लिया। उसके बाद नितिन ने एनीमेशन कोर्स करने का मन बनाया और मुंबई के लिए निकलने लगे। इस दौरान पुणे में उनके एक दोस्त राहुल ने उन्हें उनके जानने वाले टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सिद्धार्थ नाथ तिवारी से मिलने की सलाह दी।
success story of hardworking  Nitin from Gorakhpur produced famous TV serials in Mumbai
लाल टी-शर्ट में नितिन। - फोटो : अमर उजाला।
मुंबई पहुंचने के बाद नितिन ने सिद्धार्थ से मुलाकात की और उनके स्वास्तिक प्रोडक्शन हाउस में बतौर ट्रेनी जुड़ गए। इस दौरान 2007 में ही उन्होंने अंबर धारा टीवी सीरियल का निर्माण किया। जो काफी लोकप्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
success story of hardworking  Nitin from Gorakhpur produced famous TV serials in Mumbai
अवार्ड के साथ नितिन। - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और माता की चौकी, फुलवा, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, महाभारत, सूर्य पुत्र कर्ण, शनि, काली, बंधन, मनमर्जियां राधा-कृष्ण जैसे तमाम मशहूर टीवी सीरियल्स का निर्माण किया। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नितिन ने बताया कि वह स्टार भारत पर आने वाले जय कन्हैया लाल की टीवी सीरियल्स के निर्माण में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
success story of hardworking  Nitin from Gorakhpur produced famous TV serials in Mumbai
लाल घेरे में नितिन। - फोटो : अमर उजाला।
इंटरव्यू के बाद नितिन की हुईं नितांशी
2014 में महाभारत सीरियल के निर्माण के दौरान क्रिएटिव टीम में लोगों को शामिल करने के लिए नितिन ने नितांशी का इंटरव्यू लिया। जिसके बाद उन्होंने नितांशी को अपनी टीम में सेलेक्ट कर लिया। काम के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लगभग एक साल साथ में रहने के बाद यह दोस्ती प्यार में बदली और जिसके बाद दोनों ने अपने घर वालों की रजामंदी से 2016 में शादी कर ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed