गोरखपुर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच ही सावन के दूसरे सोमवार पर शिव भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से अपने घरों में ही पूजन-अर्चन कर रहे हैं। श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित किसी भी तरह के अनुष्ठान नहीं कर सके।
Sawan Somvar 2020: सावन का दूसरा सोमवार आज, श्रद्धालुओं को बंद मिले मंदिरों के द्वार, देखें तस्वीरें
कोरोना के बढ़ते प्रकोप में कोई संक्रमित नहीं हो जाए, इससे बचाव के लिए शिवालयों को बंद रखा गया है। जिले के विभिन्न मंदिरों में ताले हैं। ऐसे में पुजारी मंदिर के बाहर बैठकर जाप कर रहें हैं।
महादेव झारखंडी मंदिर शिव सेवक समिति के अध्यक्ष अयोध्या मिश्र ने बताया कि कोरोना संकट में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एवं शासन के निर्देश पर सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर में किसी भी तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन नहीं किया गया। आरती केवल मंदिर के पुजारी द्वारा संपन्न की जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश मंदिर में वर्जित है।
इसे भी पढ़ें... Sawan 2020: सच्चे हृदय से करें भगवान शिव की पूजा, सावन में भूल कर भी न करें ये काम
राजघाट स्थित मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर के पुजारी रामनाथ ने बताया कि मंदिर में किसी भी श्रद्धालु का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। सुबह आरती और पूजन-अर्चन के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया। ऐसे में श्रद्धालु शिवालय जाने के बजाए घरों में ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
इसे भी पढ़ें... Sawan 2020: भगवान शिव को करना है शीघ्र प्रसन्न तो इन दस चीजों से करें पूजन
वहीं बेतियाहाता हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर में इक्का दुक्का श्रद्धालुओं को प्रवेश मिला। वहीं इस सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों नहीं बल्कि घरों से हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ से कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।