{"_id":"6ab19dfd6722f853110084d8","slug":"preparations-underway-to-set-up-a-new-wholesale-market-on-50-acres-of-land-in-gida-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1458498-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में 50 एकड़ जमीन पर नई मंडी बसाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में 50 एकड़ जमीन पर नई मंडी बसाने की तैयारी
Tue, 22 Sep 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर में संचालित महेवा मंडी के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। मंडी समिति ने गीडा में करीब 50 एकड़ जमीन तलाशने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए गीडा अधिकारियों से बातचीत की गई है। मंडी समिति ने सड़क के नजदीक जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी है ताकि नई मंडी में व्यापारियों और किसानों को आवागमन में परेशानी न हो। गीडा अधिकारियों ने जमीन दिखाने पर सहमति जताई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। वर्तमान में ट्रांसपोर्टनगर में महेवा मंडी परिसर में फल, सब्जी, मछली और गल्ला मंडी संचालित होती है।
यहां प्रतिदिन करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। मंडी परिसर में जगह कम होने के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बड़ी संख्या में वाहनों के आने-जाने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। नई मंडी बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। नई जगह पर मंडी का विस्तार होने से व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के लिए अधिक जगह मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य में नए कारोबार शुरू करने की भी संभावनाएं बढ़ेंगी। फल, सब्जी, मछली और गल्ले के कारोबार को विस्तार मिलने के साथ इससे जुड़े अन्य व्यापार भी विकसित हो सकेंगे।