फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devotees rejoiced at the Rukmini-Krishna wedding, conveying a message of love and devotion.

Gorakhpur News: रुक्मिणी-कृष्ण विवाह में झूमे श्रद्धालु, प्रेम और समर्पण का दिया संदेश

Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoiced at the Rukmini-Krishna wedding, conveying a message of love and devotion.
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सोमवार को रुक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण और माता रुक्मिणी की विवाह झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और मंगल गीत गाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन से हुई। सुबह 10 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंगलकामना की। दोपहर में विष्णु महायज्ञ में विश्व कल्याण के लिए आहुति दी गई। वृंदावन से आए कलाकार कृष्ण और रुक्मिणी के रूप में मंच पर पहुंचे तो श्रद्धालु झूम उठे। अंत में प्रसाद के रूप में विवाह का लड्डू वितरित किया गया।
विज्ञापन


कथावाचक हनुमतेश ने कहा कि रुक्मिणी विवाह जीव और परमात्मा का मिलन है। रुक्मिणी ने कृष्ण को देखा नहीं, केवल सुना और सुनकर ही प्रेम हो गया। यही भागवत श्रवण की महिमा है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और समर्पण पर टिका होता है। जहां समर्पण है, वहीं भगवान हैं और जहां अहंकार है, वहां विनाश है। कार्यक्रम यज्ञाचार्य प्रशांत दुबे और हिमांशु दुबे के नेतृत्व में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संतोष मणि त्रिपाठी, मदन राजभर, कनक लता मिश्रा, परमात्मा राम त्रिपाठी, अरविंद चौरसिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed