{"_id":"6ab19e221e6dc3ef9f0d2db1","slug":"rpf-keeping-a-close-watch-on-stone-pelters-from-kusmhi-to-sahjanwa-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1459126-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुसम्ही से सहजनवां तक निगरानी पत्थरबाजों पर आरपीएफ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुसम्ही से सहजनवां तक निगरानी पत्थरबाजों पर आरपीएफ की नजर
Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने कुसम्ही से सहजनवां तक निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जा रही है। रविवार को कुसम्ही के पास ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले पांच युवकों को आरपीएफ ने पकड़ कर कार्रवाई की। पांचों को देवरिया जीआरपी को सुपुर्द किया गया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
पिछले छह महीने में डोमिनगढ़ और आसपास के रेलखंड पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं। 25 अप्रैल को डोमिनगढ़ के पास गोरखधाम एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने से यात्री का सिर फूट गया था। 28 अप्रैल को इसी क्षेत्र में मोबाइल छीनने में नाकाम आरोपी ने ट्रेन पर पत्थर चलाया था। बाद में जीआरपी ने उसे गिरफ्तार किया। अगस्त में डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पत्थर से यात्री की आंख गंभीर रूप से घायल हुई थी। इससे पहले इसी रूट पर गोरखधाम एक्सप्रेस को भी निशाना बनाया गया था।
डोमिनगढ़ में जीआरपी की चौकी बनाए जाने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त निगरानी भी बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर ट्रैक के आसपास गश्त की जा रही है।