फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city will be immersed in the spirit of Lord Ram; the Ramlila at Arya Nagar will begin on October 10.

Gorakhpur News: राममय होगा शहर, 10 अक्तूबर से सजेगी आर्य नगर की रामलीला

Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The city will be immersed in the spirit of Lord Ram; the Ramlila at Arya Nagar will begin on October 10.
गोरखपुर। रामलीला समिति आर्य नगर की ओर से मानसरोवर रामलीला मैदान गोरखनाथ में इस वर्ष 109वें वर्ष रामलीला का मंचन किया जाएगा। 10 से 23 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला में वृंदावन के राधा विनोद लीला संस्थान के कलाकार प्रस्तुति देंगे। समिति अध्यक्ष पुष्पदंत जैन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में रामलीला के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने कहा कि रामलीला की शुरुआत 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ से होगी। शाम सात बजे उद्घाटन, गणेश पूजन, नारद मोह और पृथ्वी पुकार की लीला होगी। 11 अक्तूबर को राम जन्म, विश्वामित्र आगमन, अहिल्या उद्धार और पुष्प वाटिका की लीला होगी। 12 अक्तूबर को धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


13 अक्तूबर को राम बरात निकलेगी। यह बरात हनुमान मंदिर गोरखनाथ के मुख्य द्वार के सामने से उठकर मानसरोवर मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद राम विवाह का मंचन होगा। 14 अक्तूबर को मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद और राम वनवास की लीला होगी। इसी दिन राम की वन यात्रा भी निकाली जाएगी। यह सवारी आर्य नगर स्थित ठाकुर मदन मोहन मंदिर से उठकर बक्शीपुर, हिंदी बाजार, लालडिग्गी और जाफरा बाजार होते हुए आर्य नगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अक्तूबर को केवट संवाद, श्रवण कुमार और दशरथ मरण, 16 को राम-भरत मिलन, जनक आगमन, राम-भरत संवाद और पंचवटी प्रवेश का मंचन होगा। 17 अक्तूबर को नासिका भेदन, सीताहरण, जटायु मोक्ष और शबरी आश्रम की लीला होगी। 18 अक्तूबर को हनुमान की भेंट, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध, सीता की खोज और लंका दहन का मंचन होगा। 19 अक्तूबर को विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, सुषेन वैद्य और कालनेमि प्रसंग होंगे। 20 अक्तूबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का तिलक कर आशीर्वचन देंगे। शाम सात बजे कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला होगी।

21 अक्तूबर को अहिरावण वध और रावण वध के साथ आतिशबाजी होगी। 22 अक्तूबर की रात 12 बजे भारत मिलाप की शोभायात्रा घासी कटरा स्थित राम जानकी ठाकुर जी मंदिर से निकलेगी। यह जाफरा बाजार, बेनीगंज और चरणलाल चौक होते हुए आर्य नगर पहुंचेगी, जहां सुबह पांच बजे भरत मिलाप होगा। 23 अक्तूबर को शाम सात बजे आर्य नगर स्थित भारत मिलाप मंच पर भगवान राम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम होगा।


बैठक में महामंत्री दीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल, उपमंत्री कीर्ति रमन दास, संजय अग्रवाल, नित्यानंद, राकेश श्रीवास्तव, विजय खेमका, श्रवण तिवारी, अनुराग गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed