फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sawan 2020 do these ten upay in sawan puja vidhi and significance

Sawan 2020: भगवान शिव को करना है शीघ्र प्रसन्न तो इन दस चीजों से करें पूजन

Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2020 do these ten upay in sawan puja vidhi and significance
sawan 2020 - फोटो : Social media

सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। वैसे तो भगवान शिव की कृपा हमेशा ही अपने भक्तों को प्राप्त होती है लेकिन सावन में विधि-विधान से उनकी पूजा करने से भक्तों को भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अन्य दिन की अपेक्षा सावन में भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार इन दस तरह की चीजों से पूजन करने पर भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें...  Sawan 2020: सच्चे हृदय से करें भगवान शिव की पूजा, सावन में भूल कर भी न करें ये काम

विज्ञापन

इन दस चीजों से करें पूजा

  • शिवलिंग पर केसर मिला हुआ जल चढ़ाने से सौम्यता मिलती है। शिवलिंग पर केसर मिला जल चढ़ाते समय इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऊँ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि. तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्।
  • शक्कर से शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति ठीक होती है दरिद्रता दूर होती है।
  • भगवान शिव को इत्र अर्पित करें शिवलिंग पर इत्र चढ़ाने से आपके विचार पवित्र होते हैं। हमारा मन भटकता नहीं है, जिससे हम गलत रास्ते पर नहीं जाते हैं।
  • शिव जी को दूध भी प्रिय है शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करने से स्वास्थ अच्छा रहता है। व्यक्ति निरोगी बनता हैं।
  • भगवान भोलेनाथ का दही से अभिषेक करने से स्वभाव में गंभीरता आती है। जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
  • बिल्व पत्र पर चंदन का टीका लगाकर शिव जी को चढ़ाने से भी शिव जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
  • शिव जी को सफेद चंदन चढ़ाना चाहिए चंदन चढ़ाने से हमें आकर्षक व्यक्तित्व प्राप्त होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान और यश कीर्ति में वृद्धि होती है।
  • भगवान शिव को शहद भी अर्पित किया जाता है यह भी शिव जी की प्रिय वस्तुओं में से एक है शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास बढ़ती है।
  • भांग शिव को अतिप्रिय है। शिव जी को भांग अर्पित करने से हमारे अंदर की सारी बुराइयां समाप्त होती हैं।
  • भगवान शिव को घी भी अर्पित करना चाहिए। घी अर्पित करने से शक्ति बढ़ती है। शहद और घी से अभिषेक करने से धन-वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed