फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह महीने बाद गुलजार हुई गोरखपुर की मस्जिदें, अदा की गई जुमे की नमाज, तस्वीरें

Fri, 25 Sep 2020 09:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered in mosques after six months due to lockdown and corona in Gorakhpur
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के कारण छह महीनों से सूनीं गोरखपुर शहर की मस्जिदें शुक्रवार को इबादत करने वालों से गुलजार हो गई। मुसलमानों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मस्जिद में जुमा की नमाज अदा कर मुल्क में अमनो अमान व कोरोना वायरस से छुटकारे की दुआ मांगी।

Prayers offered in mosques after six months due to lockdown and corona in Gorakhpur
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला।
नमाज के बाद नमाजियों ने मिलकर पैगंबर-ए-आजम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की बारगाह में दरूदो-सलाम का नजराना पेश किया। मस्जिदें या नबी सलाम अलैका से गूंज उठी।
Prayers offered in mosques after six months due to lockdown and corona in Gorakhpur
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के मद्देनजर मस्जिद कमेटियों ने साफ-सफाई का खास ध्यान रखा गया। हर नमाजी के चेहरे पर मास्क नजर आया। नमाजी मस्जिद की टोपी व तौलिया के इस्तेमाल से परहेज करते नजर दिखे। नमाजी घर से वुजू करके मस्जिद में पहुंचे। ज्यादातर मस्जिदों के फर्श से चटाई व दरी हटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayers offered in mosques after six months due to lockdown and corona in Gorakhpur
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला।
मस्जिद में दाखिल व निकलते वक्त नमाजियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर दोपहर ढ़ाई बजे तक जुमा की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। कई मस्जिदों में इमामों ने नमाजियों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
Prayers offered in mosques after six months due to lockdown and corona in Gorakhpur
jume ki namaz - फोटो : अमर उजाला।
सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक 21 सितंबर से सौ लोग एक साथ धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। इसी के अंतर्गत गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को मस्जिदें फिर से इबादत करने वालों से गुलजार नजर आ रही हैं। गाइडलाइन का पालन हर मस्जिद में किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed