{"_id":"6ac1fe6a12a24448330d181e","slug":"body-of-woman-found-in-gorakhpur-bushes-identified-identified-as-priti-from-prayagraj-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2023 से थी लापता: गुलरिहा में झाड़ियों में मिले महिला के शव की शिनाख्त, प्रयागराज की निकली प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2023 से थी लापता: गुलरिहा में झाड़ियों में मिले महिला के शव की शिनाख्त, प्रयागराज की निकली प्रीति
Sun, 04 Oct 2026 12:51 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:51 PM IST
सार
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में 30 सितंबर को मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान शनिवार को प्रयागराज के नवाबगंज निवासी प्रीति उर्फ बच्ची (26) के रूप में हुई। परिजन ने होंठ पर चोट के निशान, गाल पर तिल और हाथ पर चांद के टैटू से शिनाख्त की।
विज्ञापन
मृतक युवती की पहचान प्रीति उर्फ बच्ची के रुप में हुई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक में चिलुआताल के पास 30 सितंबर को झाड़ियों में मिले अज्ञात महिला के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरावगंज निवासी परिजन ने मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव की पहचान प्रीति उर्फ बच्ची (26) पुत्री बनवारी लाल के रूप में की।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस शव की पहचान की पुष्टि के लिए मृतका की मां का डीएनए नमूना लेकर शव के डीएनए से मिलान कराएगी। इधर, देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें महिला की डूबने से माैत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शव मिलने के बाद उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया और आसपास के थानों में महिला की फोटो व हुलिया भेजा गया था। इसी दौरान पुलिस के यक्ष एप पर महिला की फोटो अपलोड की गई। एप पर उससे मिलती-जुलती दो तस्वीरें सामने आईं।
तस्वीर से मिले संपर्क नंबर पर पुलिस ने बात करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजन से संपर्क किया गया। शुक्रवार रात मृतका की मां कमला देवी, चचेरे भाई संतोष और जितेंद्र और चचेरी भाभी अनीता गुलरिहा थाने पहुंचीं।
शनिवार को सभी ने शव की पहचान की। मां ने बताया कि बचपन में गिरने से प्रीति के होंठ पर चोट का निशान था। उसके गाल पर तिल और हाथ पर चांद का टैटू भी था। इन्हीं निशानों के आधार पर परिजन ने पहचान की।
वर्ष 2023 में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
चचेरे भाई संतोष के अनुसार, प्रीति की करीब चार साल पहले राजस्थान में शादी हुई थी। कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी। 13 मई 2023 को वह घर से लापता हो गई। 15 मई को नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई थी। बाद में उसकी मां की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि महिला की शिनाख्त के बाद उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई थी।
चचेरे भाई संतोष के अनुसार, प्रीति की करीब चार साल पहले राजस्थान में शादी हुई थी। कुछ समय बाद वह मायके लौट आई थी। 13 मई 2023 को वह घर से लापता हो गई। 15 मई को नवाबगंज पुलिस को सूचना दी गई थी। बाद में उसकी मां की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि महिला की शिनाख्त के बाद उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई थी।