फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   26 athletes selected for yoga competition; to showcase talent on October 6.

Gorakhpur News: योगासन प्रतियोगिता में 26 खिलाड़ियों का चयन, छह अक्तूबर को दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 04 Oct 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 04 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
26 athletes selected for yoga competition; to showcase talent on October 6.
- महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के योग हॉल में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के योगा हॉल में शनिवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका योगासन तहसील स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। महानगर तहसील से कम विद्यालयों के खिलाड़ियों के पहुंचने के कारण कई वर्गों में खिलाड़ियों को बिना मुकाबले के ही जनपदीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर दिया गया। अलग-अलग आयु वर्गों में कुल 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ।

अंडर-14 बालक वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज के अश्वनी चौरसिया, अनुपम शर्मा, अनमोल, आदर्श सिंह, आदर्श प्रजापति और एमजी इंटर कॉलेज के अनुराग चौरसिया चयनित हुए। बालिका वर्ग में एमजी की गोल्डी सिंह, अनुष्का पांडेय, अनामिका, एमपी की सोनाक्षी पांडेय और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की रिया और सोनम ने क्वालीफाई किया। अंडर-17 बालक वर्ग में एमजी के रामजी, अभिनव कुमार, सतीश, अवनीश कुमार, आदर्श मौर्य और लकी, जबकि बालिका वर्ग में एडी इंटर कॉलेज की सौम्या यादव और एमजी की अंशिका कुमारी चयनित हुईं। अंडर-19 बालक वर्ग में एमजी के अभय, शिवांशु सिंह तथा एमपी के ओम प्रजापति, अभिषेक यादव, शिवेंद्र पांडेय और देवेंद्र पांडेय का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाड़ी छह अक्तूबर को लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज, बसडीला, सरदारनगर में होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायक की भूमिका में डॉ. चंदन सिंह, हरिश्चंद्र यादव, अच्छेलाल, सत्य प्रकाश मिश्रा और सुशील त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed